फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Housing will also be built for the employees of Animal Husbandry Department

Hamirpur (Himachal) News: पशुपालन विभाग के कर्मचारियों के लिए भी बनेंगे आवास

Tue, 31 Oct 2023 01:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Housing will also be built for the employees of Animal Husbandry Department
पशुपालन विभाग हमीरपुर के आवासों केेेे निर्माण के लिए हिमुडा द्वारा समतल की गई जमीन व डाला गया च
हमीरपुर। जिला पशुपालन विभाग के कर्मचारियों के लिए 1.45 करोड़ रुपये की लागत से छह आवासों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। आवासों का निर्माण कार्य अभी प्रारंभिक स्तर पर है। जिले में पहली बार पशुपालन विभाग के कर्मचारियों को आवासीय सुविधा मिलने जा रही है। इससे पहले जिले में पशुपालन विभाग के किसी भी विंग को आवासीय सुविधाएं आज तक प्रदान नहीं हो पाईं हैं। इसके लिए विभागीय कर्मचारियों ने लंबी लड़ाई है। उनके संघर्ष के परिणामस्वरूप जिला उप निदेशक पशु पालन विभाग के कार्यालय के साथ ही इन आवासों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। विभाग ने इसके लिए हिमुडा को 1.45 करोड़ रुपये तीन किस्तों में हस्तांतरित कर दिए गए हैं। हिमुडा ने इसकी ड्राइंग के हिसाब से निर्माण कार्य आरंभ कर दिया है। पशुपालन विभाग के पास इस जगह पर दो कनाल भूमि है।
विज्ञापन

इस भूमि पर विभाग का मुख्य कार्यालय भी है उसी के साथ लगती यह भूमि है। जिला रोजगार कार्यालय के साथ यह जमीन लगती है। उसी के साथ इन आवासों का निर्माण शुरू किया गया है। यह आवास टाइप दो और टाइप चार के होंगे। टाइप चार वाले आवासों में किचन, तीन बेडरूम, टायलेट, बाथरूम, डायनिंग हाल और दो बाल्कनी की सुविधा होगी। टाइप तीन वाले आवासों में दो बेडरूम, दो टायलेट, एक किचन, एक डायनिंग हाल और ड्राइंग रूम को मिलाकर चार कमरों की सुविधा होगी। टाइप चार के दो आवास और टाइप तीन के चार आवासों को निर्माण हिमुडा द्वारा किया जा रहा है। यह भवन तीन मंजिला होगा इसमें दोनों आवासों के नीचे गाडिय़ों को खड़ा करने के लिए पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। विभाग ने निदेशालय को डेढ़ वर्ष पहले अस्टिमेट तैयार करके भेजा।
विज्ञापन

हिमुडा को विभाग की ओर से 5 मार्च 2021 में पहली किस्त 50 लाख रुपयों के रूप में प्राप्त हुई। दूसरी किस्त 6 जुलाई 2021 को 65 लाख रूपयों के रूप में प्राप्त हुई। इसके अलावा तीसरी किस्त 15 जून 2022 को प्राप्त हुई। यह सारा पैसा हिमुडा के मुख्यकार्यकारी अधिकारी को हस्तांतरित किया गया। अब इस भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। एक साल बाद इस भवन के निर्माण कार्य को हिमुडा पूरा करवा लेगी और पशुपालन विभाग को आवासीय सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





जिला पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डाॅ. मनोज कुमार ने बताया कि छह आवासों को निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके लिए 1.45 करोड़ रुपये हिमुडा को हस्तांतरित कर दिए गए हैं। यह भवन तीन मंजिला होगा इसमें पार्किंग की भी सुविधा कर्मचारियों की गाडिय़ों के लिए होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed