{"_id":"5727984f4f1c1b51135cd241","slug":"house-on-fire-in-sujanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल की भड़की आग से स्लेटपोश मकान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल की भड़की आग से स्लेटपोश मकान राख
ब्यूरो/अमर उजाला, सुजानपुर (हमीरपुर)।
Updated Mon, 02 May 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत री के जंगलों में लगी आग ने एक रिहायशी मकान को अपनी जद में ले लिया। देखते ही देखते रिहायशी मकान के दो कमरे जलकर स्वाह हो गए। घर में रखा राशन, कपड़े और ज्वेलरी समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इससे अन्य मकान आग की चपेट में आने से बच गए।\
रूलिया राम पुत्र शंकर दास निवासी स्वाहल, री तहसील सुजानपुर का मकान जंगल के साथ लगता है। सोमवार को जंगल में आग लगी हुई थी। आग की लपटें रूलिया राम के मकान तक आ गईं। हालांकि परिजनों ने आग को रोकने का काफी प्रयास किया। मकान से आग की लपटें उठता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मकान के दो कमरे पूरी तरह जल गए हैं। इनमें रखा राशन, कपड़े और ज्वेलरी भी जल गई हैं। इससे करीब चार लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
उधर, दमकल विभाग के इंचार्ज संतराम ठाकुर का कहना है कि आग में करीब चार लाख का नुकसान हुआ है। आग पर समय पर काबू पाने से बड़ा हादसा होने से टल गया।