फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   House destroyed by fire in Tikri Minhasa

टिक्करी मिन्हासा में आग की भेंट चढ़ा मकान

Mon, 07 Jun 2021 07:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 07:43 PM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल के टिक्करी मिन्हासा पंचायत के खतरवाड़ में एक मकान आग की भेंट चढ़ गया। इससे पीड़ित परिवार का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना सोमवार सुबह 11 बजे की है। कर्म चंद निवासी खतरवाड़ के घर में सुबह 11 बजे अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से लगी कुछ ही समय में पूरे घर को चपेट में ले लिया। आग लगने पर गांव के लोगों ने एकत्रित होकर इसे बुझाने प्रयास किया। लेकिन आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जा सका। जब आग लगी उस समय घर में कोई नहीं था नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। अग्निकांड की घटना से परिवार का रसोई घर का समान, कपड़े, जेबर, नगदी, बिस्तर, बेड, राशन, अलमारी, घर की छत, खिड़की दरवाजे जलकर राख हो गए हैं। अग्निशमन विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक सब राख हो चुका था। दमकल विभाग ने आग बुझाई। बीडीसी सदस्य अशोक कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। शीघ्र ही नुकसान का आकलन करवाकर उचित मुआवजा दिलवाया जाएगा। मौके पर बीडीसी सदस्य अशोक ठाकुर, प्रधान एकता कुमारी, उपप्रधान पवन कुमार भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed