फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hoshiarpur links to the case of recovery of chitta from MTS worker, three arrested including a Punjabi girl

Hamirpur News: चिट्टा बरामदगी मामले के होशियारपुर से जुड़े तार, पंजाबी युवती सहित तीन गिरफ्तार

Sat, 24 May 2025 11:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी,भोरंज (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी,भोरंज (हमीरपुर) Updated Sat, 24 May 2025 11:38 AM IST
सार

 भोरंज थाना के तहत 18 और 20 मई को जल शक्ति विभाग के एमटीएस वर्कर और तीन आरोपियों से चिट्टा बरामदगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 

विज्ञापन
Hoshiarpur links to the case of recovery of chitta from MTS worker, three arrested including a Punjabi girl
चिट्टा(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के भोरंज थाना के तहत 18 और 20 मई को जल शक्ति विभाग के एमटीएस वर्कर और तीन आरोपियों से चिट्टा बरामदगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दोनों मामले में पकड़े आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने होशियारपुर निवासी युवती निकिता सहित हिमाचल के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह सभी आरोपी नशे की तस्करी की चेन में संलिप्त बताए जा रहे हैं। शुक्रवार को गिरफ्तार किए सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है। यहां से आरोपियों को अदालत ने 26 मई तक पुलिस रिमांड में भेजा है। गाैर हो कि 18 मई को साहिल गौतम निवासी गांव तलाओ डाकघर फतेहपुरए तहसील सरकाघाट जिला मंडी को 5.3 ग्राम हेरोइन (चिट्टे) सहित पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

वहीं, 20 मई को हिमपाल उर्फ काकु गांव धरवासडा ढलवाण तहसील बल्द्वाडा जिला मंड़ी, पंकज उर्फ बोटी गांव व तहसील बड़सर और कुलदीप कुमार उर्फ अजु निवासी मसियाणी ढलवाण, तहसील बल्द्वाडा से 06 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और 13000 रुपये की राशि बरामद की थी। दोनों मामलों में प्रारंभिक जांच में निकिता और स्थानीय कई लोगों की संलिप्तता पाई गई थी। इसके अलावा क्षेत्र में चिट्टा सप्लाई में संलिप्त कई आरोपियों को पुलिस ने काबू किया है। हालांकि पुलिस की ओर से इन आरोपियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। दरअसल इस मामले में कुछ और लोगों की गिरफ्तारी की संभावना है। जांच प्रभावित न हो और यह आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ सकें, इसके लिए ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा रही है। माना जा रहा है कि पकड़े गए आरोपी तस्करी के काले कारोबार में लंबे समय से डटे हुए थे। ऐसे में यह आरोपी पुलिस की रडार पर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

संजय उर्फ बौंटा ड्रग टेस्ट में निकला पॉजिटिव, केस दर्ज
 थाना भोरंज की पुलिस टीम की ओर से नशे की संदिग्ध अवस्था में संजय कुमार उर्फ बौंटा पुत्र रोशन लाल, निवासी गांव जाहू खुर्द, डाकघर जाहू, तहसील भोरंज ड्रग टेस्टिंग किट में पॉजिटिव पाया गया हे। थाना भोरंज में उपलब्ध रैपिड टेस्ट किट के माध्यम से जांच की गई, जिसमें उसका परिणाम पाजिटिव पाया गया। उसका रक्त नमूना आरएफएसएल मंडी को भी भेजा जा रहा है। प्रारंभिक तथ्यों, परीक्षण परिणाम एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उपरोक्त संजय कुमार उर्फ बौंटा के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।

मामले में एक युवती और कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को अदालत ने 26 मई तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। मामले में हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।-भगत सिंह ठाकुर, एसपी हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed