{"_id":"6767161d3795bf40b7076955","slug":"heard-peoples-problems-in-five-subdivisions-most-of-them-were-solved-on-the-spot-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-143921-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पांच उपमंडलों में सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकांश का मौके पर किया समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पांच उपमंडलों में सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकांश का मौके पर किया समाधान
Sun, 22 Dec 2024 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत कियाराबाग में आयोजित प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के दौरान जनसमस्याओं का निवारण कर
हमीरपुर। जिले के पांच उपमंडलों में शनिवार को प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ये कार्यक्रम संबंधित क्षेत्रों के एसडीएम की अध्यक्षता में किए गए।
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने मुख्यत: पंचायतों में पानी, सड़क और बिजली को लेकर आ रही समस्याओं के बारे में बताया। एसडीएम ने समस्याओं को सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को समस्याओं का निपटारण करने के आदेश दिए। विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के अंतर्गत बकारटी पंचायत में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया।
इस अवसर पर एसडीएम संजीत सिंह, खंड विकास अधिकारी हिमांशी शर्मा, नायब तहसीलदार जगदीश ठाकुर, विभिन्न विभागों और एचपीशिवा परियोजना के अधिकारियों ने गांव में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इनमें से अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। एसडीएम ने कहा कि प्रशासन गांव की ओर अभियान के माध्यम से जनसमस्याओं का त्वरित निवारण सुनिश्चित किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसी के तहत ग्राम पंचायत खरवाड़ में एसडीएम भोरंज शशिपाल शर्मा और उपमंडल स्तर के अन्य अधिकारियों ने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम का मकसद ग्रामीणों की समस्याओं की सुनवाई उनके गांव में ही जाकर करना तथा इन जनसमस्याओं का मौके पर ही निवारण करना है। सुजानपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत बनाल और नादौन उपमंडल के गांव कलूर में भी स्थानीय लोगों की समस्याओं की सुनवाई की गई।
इसके अलावा बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत कियाराबाग में भी स्थानीय लोगों की समस्याओं की सुनवाई की गई। तहसीलदार धर्मपाल नेगी की अध्यक्षता में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में राजस्व विभाग और अन्य विभागों के अधिकारियों ने लोगों की विभिन्न समस्याओं का निवारण किया।