{"_id":"5edd107d8ebc3e90955a8165","slug":"health-hamirpur-hp-news-sml3350089184","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद हमीरपुर खरीदेगी दो फॉगिंग मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद हमीरपुर खरीदेगी दो फॉगिंग मशीनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर गर्मियों और बरसात के दिनों में मच्छरों और मक्खियों से निजात पाने के लिए दो फॉगिंग मशीनें खरीदेगी। इसके लिए नगर परिषद की मीटिंग में बाकायदा सहमति बन चुकी है। फॉगिंग मशीनें खरीदने के बाद नप के कर्मचारी सुबह और शाम कमेटी क्षेत्र में स्प्रे करेंगे। इससे नालियों, गीली जगहों और अन्य स्थानों पर पनपने वाले मक्खी, मच्छरों से निजात मिलेगी।
वहीं, डेंगू, मलेरिया आदि रोग पनपने की संभावना भी कम होगी। नप ने इन मशीनों को खरीदने के लिए प्रक्रिया तेज कर दी है। जल्द ही ये मशीनें खरीद ली जाएंगी। इस संबंध में कार्यकारी अधिकारी नप हमीरपुर केएल ठाकुर का कहना है कि इन मशीनों को खरीदने के लिए संबंधित विक्रेताओं से संपर्क किया जा रहा है। जहां कम दाम पर मशीनें मिलेंगी, वहां से यह खरीदी जाएंगी। नप की बैठक में इसको स्वीकृति दी गई है।