नादौन(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन की ग्राम पंचायत कमलाह वार्ड नंबर 2 नंबर गलोल के बाशिंदों ने कोरोना वायरस के बचाव के लिए संपर्क रास्ता जोकि टिब्बी की बडृ से गोना की ओर जाता है को बंद कर दिया है। समाज सेवी राजकुमार राजू ने बताया कि आए दिन अनजान लोग बाइक आदि पर इस रास्ते का बिना किसी काम से लगातार प्रयोग कर रहे थे। अब गांव वासियों ने यह फैसला लिया कि सुबह 7 बजे से 10 बजे तक यह रास्ता खुला रहेगा। उसके बाद यह रास्ता पूर्ण रूप से बंद कर दिया जाएगा तथा इसमें ग्रामीण स्वयं खड़े होकर पहरेदारी करेंगे।
यदि फिर भी कोई अपनी मनमानी करता है तो ऐसा करने वाले की सूचना पुलिस को दी जाएगी। इस गांव के लोगों ने अन्य लोगों से भी अपील की है कि वह इस महामारी के चलते अपने घरों में ही रहे तथा प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें। इस मौके पर देशराज, सुनील दत्त, दीपचंद, सन्नी, हर्ष, सोमदत्त, अभिषेक और विकास आदि उपस्थित रहे।