{"_id":"62f3f02b13b8e811544e7a33","slug":"harish-in-bhupal-chandrashekhar-elected-head-in-dharog-hamirpur-hp-news-sml418050828","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूंपल में हरीश, धरोग में चंद्रशेखर चुने गए प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूंपल में हरीश, धरोग में चंद्रशेखर चुने गए प्रधान
विज्ञापन
भूंपल पंचायत प्रधान का चुनाव जीतने के बाद समर्थकों के साथ नवनिर्वाचित प्रधान हरीश कुमार।
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला हमीरपुर की पंचायती राज संस्थाओं में खाली चल रहे पंद्रह पदों के लिए उपचुनाव की प्रक्रिया बुधवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। आठ सीटों पर निर्विरोध रूप से प्रतिनिधियों का चुनाव हुआ था। जबकि, शेष सात सीटों के लिए बुधवार को मतदान हुआ। बुधवार को सुबह आठ बजे से दोपहर बाद चार बजे तक मतदान हुआ और उसके बाद मतों की गिनती कर चुनाव नतीजे घोषित हुए। इससे पूर्व 25 से 27 जुलाई तक इन खाली सीटों के लिए नामांकन भरे गए। 28 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच हुई। जबकि, 30 जुलाई को दोपहर बाद 3:00 बजे तक कुछ उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस लिए। नामांकन वापसी का समय पूरा होने के बाद पंचायती राज विभाग ने शेष उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए थे।
विकास खंड नादौन की ग्राम पंचायत भूंपल में प्रधान पद पर हरीश कुमार जीते। वहीं, विकास खंड हमीरपुर की धरोग पंचायत में प्रधान पद के चुनाव में चंद्रशेखर जीते। इसी तरह बिझड़ी ब्लॉक के तहत ग्राम पंचायत दैण के वार्ड नंबर पांच बल्ह ढटवालिया से रतन चंद, बमसन ब्लॉक के तहत ग्राम पंचायत समीरपुर के वार्ड नंबर चार संगरोह कलां से हेमराज, बमसन ब्लॉक के तहत ग्राम पंचायत दरब्यार के वार्ड नंबर एक डकेड़ा से दमयंती शर्मा, हमीरपुर ब्लॉक की धरोग पंचायत के वार्ड नंबर पांच कैहडरू से अजय कुमार और भोरंज ब्लॉक की धमरोल पंचायत के वार्ड नंबर चार धमरोल से मीरां देवी ने चुनाव में जीत दर्ज की। उधर, जिला पंचायत अधिकारी हरबंस लाल ने कहा कि जिले में 15 खाली सीटों के लिए उपचुनाव की प्रक्रिया पूरी हो गई है। एक उपप्रधान समेत सात वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गए। जबकि शेष सात सीटों के लिए मतदान हुआ।
बाक्स:
धमरोल वार्ड नंबर 4 से 179 मत से विजयी हुई मीरां
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत धमरोल पंचायत में वार्ड नंबर 4 के लिए वार्ड पंच के चुनाव हुए। इसमें दो प्रत्याशी प्रमिला और मीरां वार्ड पंच के चुनाव के लिए खड़ी हुई थीं। कुल 385 मत पड़े। मीरां को 279 और प्रमिला को 100 मत पड़े। इस चुनाव में 3 वोट रिजेक्ट हुए और तीन नोटा को पड़े। इस चुनाव के मीरां 179 मत से विजयी हुईं। एआरओ बटनेश्वर ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण हुए।
विज्ञापन
भूंपल पंचायत में हरीश 162 मत से चुनाव जीते
नादौन (हमीरपुर)। विकास खंड नादौन की भूंपल पंचायत में हुए प्रधान पद के उपचुनाव में हरीश कुमार ने राजकुमार को 162 मत से हराकर जीत दर्ज की है। हरीश को 612 मत, जबकि राजकुमार को 453 मत पड़े। हरीश वर्तमान समय में पंचायत समिति नादौन के सदस्य भी हैं। यहां प्रधान पद के लिए दो ही उम्मीदवार थे। जबकि इससे पूर्व एक अन्य उम्मीदवार ने अपना नाम वापस ले लिया था। बीडीओ नादौन अकांक्षा शर्मा ने बताया कि इस चुनाव में कुल 1,074 मत पड़े। इनमें से 2 मतदाताओं ने नोटा दबाया, जबकि अमान्य मतों की संख्या 7 रही। वहीं, जीत के बाद हरीश कुमार के समर्थकों ने जश्न मनाया। हरीश का कहना है कि वह पंचायत के विकास के लिए पूरी लग्न से कार्य करेंगे।
बाक्स:
इन पंचायतों में हुए निर्विरोध चुनाव-
बिझड़ी ब्लॉक की ग्राम पंचायत टिप्पर में ओंकार सिंह को निर्विरोध उपप्रधान चुना गया। इसी तरह ग्राम पंचायत घोड़ी धवीरी के वार्ड नंबर चार से अंजू देवी, ग्राम पंचायत गारली के वार्ड नंबर पांच से संजय कुमार, बमसन ब्लॉक की ग्राम पंचायत अम्मण के वार्ड नंबर पांच से ध्यान सिंह, पंजोत पंचायत के वार्ड नंबर पांच से सीमा देवी, गवारडू पंचायत के वार्ड नंबर तीन से अंजू कुमारी, हमीरपुर ब्लॉक की टिब्बी पंचायत के वार्ड नंबर चार से सरोज कुमारी और सुजानपुर ब्लॉक की रंगड़ पंचायत के वार्ड नंबर पांच से मुकेश कुमार को निर्विरोध वार्ड सदस्य चुना गया।