{"_id":"66c86f557e032c16200550d3","slug":"hamirpurs-wushu-team-leaves-for-mandi-for-state-level-competition-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-134185-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर की वुशू टीम राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए मंडी रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर की वुशू टीम राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए मंडी रवाना
विज्ञापन
माता भद्रकाली मंदिर भराड़ी मंडी में आज से शुरू होगी 21वीं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता
जिला वुशू खेल संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए रवाना किया
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। 21वीं सीनियर दो दिवसीय महिला और पुरूष वर्ग की राज्यस्तरीय वुशू प्रतियोगिता मंडी जिले के माता भद्रकाली मंदिर भराड़ी में आज से शुरू होगी। इसके लिए हमीरपुर जिला की टीम शुक्रवार को प्रतियोगिता स्थल के लिए रवाना हुई। हिमाचल प्रदेश वुशू खेल संघ के जिला हमीरपुर महासचिव विरेंद्र कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का ट्रायल राजकीय महाविद्यालय भोरंज में लिया गया। इसमें सात खिलाड़ियों का चयन उनके अच्छे प्रदर्शन के कारण किया गया है।
उन्होंने कहा कि चयनित खिलाड़ियों में 48 किलोग्राम भार में रणवीर सिंह ठाकुर, 52 किलोग्राम भार में नितिन कुमार, 56 किलोग्राम भार में रोहित शर्मा, 60 किलोग्राम भार में अनमोल, 65 किलोग्राम भार में सौरभ शर्मा, 75 किलोग्राम भार में कंचन ठाकुर कप्तान, 90 किलोग्राम भार में अमन वर्मा, तथा 90 से अधिक किलोग्राम भार में तन्मय शर्मा शामिल हैं। सभी खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हमीरपुर जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला हमीरपुर वुशू खेल संघ के अध्यक्ष नंदलाल शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को अपना आशीर्वाद देकर प्रतियोगिता स्थल के लिए रवाना किया तथा अच्छे खेल प्रदर्शन की उम्मीद जताई। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता दो दिन 24 और 25 अगस्त तक चलेगी। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी 33वीं सीनियर राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता देहरादून उत्तराखंड में 21 सितंबर से 26 सितंबर तक हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।