फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hamirpur Vrindavan bus accident: FIR against driver for careless driving

हमीरपुर वृंदावन बस हादसा : लापरवाही से वाहन चलाने पर चालक पर एफआईआर

Mon, 15 Apr 2024 12:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Hamirpur Vrindavan bus accident: FIR against driver for careless driving
टियाले द घट में दुर्घटनाग्रस्त हुए एचआरटीसी की बस
भोटा (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र सदर के तहत भोटा से दो किमी दूर टियाले द घाट में हमीरपुर-वृंदावन सरकारी बस हादसे में चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने पर एफआईआर दर्ज हुई है। बस चालक के खिलाफ यात्रियों की शिकायत पर तेजरफ्तारी और लापरवाही से गाड़ी चलाने पर यह कार्रवाई की गई है। इस मामले में हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम की तरफ से भी विभागीय जांच बैठा दी गई है।
विज्ञापन


हादसे के बाद एआरएम ऊना सुरेश धीमान ने मौके पर जाकर बस का निरीक्षण किया है। इस मामले में अब निगम प्रबंधन की तरफ से आरएम ऊना की रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शनिवार रात को एचआरटीसी डिपो हमीरपुर की बस भोटा से 2 किलोमीटर दूर टियाले दा घाट के समीप 8:15 के करीब दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह बस हमीरपुर से वृंदावन जा रही थी। बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराई। हादसे में 35 लोग घायल हुए हैं। अधिकतर यात्री उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं, जबकि पांच घायल अभी तक अस्पताल में उपचाराधीन हैं। यात्रियों की शिकायत पर चालक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। चालक को इस हादसे में चोटें लगी हैं। हमीरपुर के तहसीलदार सुभाष कुमार ने कहा पांच घायलों को दो-दो हजार की फौरी राहत प्रदान की गई है।
विज्ञापन




एसपी हमीरपुर पदम चंद ने कहा कि सदर थाना में चालक के खिलाफ तेजरफ्तारी और लापरवाही से गाड़ी चलाने पर केस दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस टीम आगामी कार्रवाई में जुटी है। कुल 35 यात्रियों को हादसे में चोटें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed