फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   hamirpur, sujanpur containment zone

हमीरपुर और सुजानपुर के एक-एक वार्ड में बनाए कंटेनमेंट जोन

Wed, 29 Jul 2020 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
hamirpur, sujanpur containment zone
कोरोना पॉजिटिव मामले आने के बाद सुजानपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 3 में तहसीलदार अशोक पठानिया की अ? - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। कोरोना संक्रमण के पॉजिटिव मामले सामने आने पर नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर एक और सुजानपुर के वार्ड नंबर तीन के कुछ हिस्सों में कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इस संबंध में जिलाधीश हरिकेश मीणा ने आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर एक अणु में केवल मकान नंबर 425, 539, 540 और 541 का क्षेत्र कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसी प्रकार नगर पंचायत सुजानपुर के वार्ड नंबर तीन में गुरुद्वारा-रविदास गली से लेकर विजय कुमार के घर तक कंटेनमेंट जोन बनाया गया हैै।
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन घोषित होने के बाद इन क्षेत्रों में कोई भी व्यक्ति अथवा वाहन बाहर से भीतर या भीतर से बाहर नहीं आ-जा सकेगा। सरकारी तथा आवश्यक सेवाओं में लगे व्यक्तियों एवं वाहनों को इसमें छूट रहेगी। इन क्षेत्रों में निषेधाज्ञा में दी गई छूट भी समाप्त कर दी गई है। लोगों को दूध, किराना, फल, सब्जियां, दवाइयां, रसोई गैस सिलिंडर सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति स्थानीय प्रशासन द्वारा घर-द्वार पर ही की जाएगी। इन क्षेत्रों में आगामी आदेशों तक कोई भी व्यक्ति अपने घर से बाहर नहीं निकलेगा और न ही पैदल अथवा वाहन से यात्रा कर सकेगा। न तो इधर-उधर घूमेगा और न ही सड़क पर या किसी सार्वजनिक स्थल पर खड़ा हो सकेगा। ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद के वार्ड नंबर 3 का कुछ एरिया सील-
सुजानपुर नगर परिषद एरिया के वार्ड नंबर 3 में एक युवक के कोरोना पॉजिटिव आने पर वार्ड का लगभग 200 मीटर का एरिया सील कर दिया गया है। बुधवार सुबह तहसीलदार अशोक पठानिया की अगुवाई में पुलिस प्रशासन की टीम ने दौरा किया तथा कोरोना पॉजिटिव युवक के घर के आसपास आने वाले लोगों को कहा गया कि आगामी निर्देशों तक वह घरों से बाहर न निकलें। एरिया में रहने वाले लोगों को 14 दिनों तक घरों में रहने के ही निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद ईओ संजय कुमार, एएसआई राकेश कुमार, पार्षद मनोज ठाकुर पार्षद दीप कुमार, पार्षद सुधीर भटनागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed