{"_id":"5794c10c4f1c1b2832c4b5ed","slug":"hamirpur-regional-hospital-flooded-with-patients-of-lose-motion-and-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"उल्टी-दस्त और बुखार के मरीजों से भरा क्षेत्रीय अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उल्टी-दस्त और बुखार के मरीजों से भरा क्षेत्रीय अस्पताल
गगन दीप/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 24 Jul 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
बुखार ने जकड़े।
- फोटो : file photo
क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में उल्टी, दस्त और बुखार के रोगियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अस्पताल में रोजाना 80 से 100 मरीज भर्ती हो रहे हैं। कई बार अस्पताल के वार्डों में बिस्तर कम पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
इसके चलते एक बिस्तर पर दो मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है। यहां तक वार्डों के बाहर गैलरी में अतिरिक्त बिस्तर लगाने पड़ रहे हैं। चिकित्सकों की मानें तो बरसात में दूषित पानी के सेवन से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं जबकि आईपीएच विभाग लोगों को साफ पानी की सप्लाई देने का हवाला दे रहा है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल में रोजाना 700-800 रोगियों की ओपीडी हो रही है। इनमें से 80 से 100 मरीज उल्टी, दस्त या बुखार के अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। सीएचसी अस्पताल भोरंज, बड़सर, नादौन, और सुजानपुर में भी रोजाना 100 से 150 रोगी उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। ये अस्पताल भी उल्टी-दस्त और बुखार के मरीजों से भरे पड़े हैं।
विज्ञापन
ये बरतें सावधानियां
पानी का उबालने के बाद ही पीएं। पेयजल टंकियों की हफ्ते में एक बार अवश्य सफाई करें। घर के आसपास निकासी नालियों में पानी जमा न होने दें। निकास नालियों में ब्लीचिंग पाउडर डालें जिससे कीटाणू न पनप सकें। बाजार में खुले खाद्य पदार्थों से परहेज रखें।
बरसात में उल्टी-दस्त और बुखार के रोगियों की रोजाना ओपीडी में भीड़ रहती है। हर रोज औसतन 80 से 100 मरीज वार्डों में भर्ती हो रहे हैं।
- डॉ. अर्चना सोनी, एमएस, क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर