{"_id":"576e7a534f1c1bdf0cb47dc3","slug":"hamirpur-raise-voice-against-drugs-through-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकाल दिया नशा निवारण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकाल दिया नशा निवारण का संदेश
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sat, 25 Jun 2016 07:57 PM IST
विज्ञापन
रैली
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण पर गांधी चौक हमीरपुर में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। एडीएम रूपाली ठाकुर ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर छात्रों ने लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के छात्रों और स्वयंसेवियों ने भाग लिया। रैली के दौरान शिक्षा उपनिदेशक सोमदत्त संख्यान, उपशिक्षा निदेशक प्रारंभिक रेणू कौशल, प्रधानाचार्य राजेंद्र वर्मा, मीना शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं संचेतना पब्लिक स्कूल अवाहदेवी के विद्यार्थियों को पुलिस चौकी प्रभारी राकेश कुमार ने नशे के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बच्चों को पुलिस कार्यप्रणाली जैसे आपराधिक मामलों में एफआईआर दर्ज करने और किन मामलों में आरोपी को जमानत पर छोड़ने जैसी बातों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने और नशा कारोबार करने वाले लोगों की सूचना पुलिस को देने की भी अपील की।
विज्ञापन
जोलसप्पड़ स्कूल के स्वयंसेवियों ने भी रैली निकाल लोगों को नशे से दूर रहने को प्रेरित किया। इस मौके पर संदीप ढटवाल, पवन, प्रीतम, अश्वनी, वीरेंद्र, आशा, लता, अंजना, हेमलता, संजय, भुवनेश आदि मौजूद रहे।
रावमापा अमरोह में प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार ने हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता रैली को रवाना किया। इसके बाद स्वयंसेवियों ने स्कूल परिसर और आसपास की सफाई की। इस मौके पर बलवीर सिंह, प्रकाश ठाकुर, विकास कुमार, मनोहर, वीना आदि मौजूद रहे। वहीं बाल स्कूल हमीरपुर के छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर स्कूल परिसर से गांधी चौक तक रैली निकाली।
प्रधानाचार्य राजेंद्र वर्मा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर अक्षय कुमार, पूनम चौहान, रुचि शर्मा, विशाल कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं बाल स्कूल हमीरपुर में प्रधानाचार्य अनिल तक्खी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
वहीं मोनाल पब्लिक स्कूल में भी रैली का आयोजन किया गया। इस मौके पर थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बच्चों को नशे से दूर रहने को प्रेरित किया। यहां आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में अर्शी प्रथम, संस्कृति द्वितीय तथा रुद्राक्ष तृतीय स्थान पर रहे।
रावमापा सेरा में नशा उन्मूलन पर रैली निकाली गई। प्रधानाचार्य शकुंतला कंवर की अध्यक्षता में छात्रों ने रैली निकाल लोगों को नशा के प्रति जागरूक किया। वहीं जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय के सभागार में भाषण प्रतियोगिता करवाई गई।
इसमें ममता ने पहला स्थान, प्रज्ञा ने दूसरा, रजनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्यातिथि जिला कल्याण अधिकारी डॉ. संजीव शर्मा ने पुरस्कृत किया।