{"_id":"5810c2174f1c1b057fbc2e80","slug":"hamirpur-municipality-allows-encroachment-on-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकास नाली के ऊपर सामान रखने की छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकास नाली के ऊपर सामान रखने की छूट
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 26 Oct 2016 08:18 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण की छूट।
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारी सीजन में नप हमीरपुर ने कारोबारियों को दुकान के बाहर निकास नाली पर सामान सजाने की छूट दी है। निकास नाली के बाहर सामान सजाने वाले कारोबारियों पर नप शिकंजा कसेगी। कारोबारियों को नप ने सख्त निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
अधिकतर कारोबारी दुकानों के बाहर सड़कों पर सामान सजाते हैं, लेकिन इस बार ऐसा करना महंगा पड़ेगा। कारोबारियों को दुकान के भीतर ही सामान सजाना होगा। कारोबारियों की सुविधा के लिए नप ने दिवाली तक निकास नाली के ऊपर तक सामान सजाने की छूट दी है।
विज्ञापन
नाली के बाहर सामान सजाने वाले कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बाकायदा नगर परिषद की एक विशेष टीम शहर का औचक निरीक्षण करेगी। जो भी कारोबारी अतिक्रमण करता पकड़ा जाएगा, उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
नप उपाध्यक्ष दीप कुमार बजाज का कहना है कि त्योहारी सीजन तक कारोबारियों को निकास नाली के ऊपर तक सामान सजाने की छूट दी है। निकासी नाली के बाहर सामान सजाने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।