{"_id":"6a10b356234eb769ab08fe4f","slug":"hamirpur-galod-bus-service-restored-passengers-get-relief-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-194424-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर-गलोड़ बस सेवा बहाल, यात्रियों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर-गलोड़ बस सेवा बहाल, यात्रियों को मिली राहत
Sat, 23 May 2026 01:19 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 23 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) हमीरपुर ने हमीरपुर से गलोड़ वाया उखली बस सेवा को फिर से बहाल कर दिया है। यह सेवा करीब एक सप्ताह से बंद थी, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
निगम की ओर से यह बस हमीरपुर से दोपहर 1:40 बजे गलोड़ के लिए रवाना की जाती है। स्टाफ की कमी के चलते यह सेवा अस्थायी रूप से बंद थी। बस सेवा बहाल होने के बाद क्षेत्र के यात्रियों ने राहत की सांस ली है।
सेवा बंद रहने के दौरान उखली, गलोड़ और आसपास के गांवों के लोगों को अपने दैनिक कार्यों के लिए निजी वाहनों और टैक्सियों का सहारा लेना पड़ रहा था, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी बढ़ गया था। यात्रियों द्वारा लगातार बस सेवा बहाल करने की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि यात्रियों की मांग को देखते हुए रूट पर बस सेवा फिर से शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि निगम प्रबंधन यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है।