{"_id":"69349347e2aa58cbbe096f3b","slug":"hamirpur-college-becomes-dedicated-to-science-notification-issued-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-175963-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: विज्ञान समर्पित बना हमीरपुर महाविद्यालय, अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: विज्ञान समर्पित बना हमीरपुर महाविद्यालय, अधिसूचना जारी
Sun, 07 Dec 2025 02:04 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय हमीरपुर को विज्ञान समर्पित महाविद्यालय में परिवर्तित करने की अधिसूचना जारी हो गई है। शिक्षा सचिव ने इस संदर्भ में अधिसूचना जारी कर दी है।
ऐसे में अब शैक्षणिक सत्र 2026-27 से मौजूदा महाविद्यालय भवन में एकीकृत बीएड(बीएससी) कार्यक्रम की एक इकाई शुरू की जाएगी। इसमें प्रदेशभर से विज्ञान संकाय के विद्यार्थी दाखिला ले सकेंगे। महाविद्यालय में पहले से संचालित जनरल कोर्स (कला, कॉमर्स विज्ञान)में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की पढ़ाई बाल स्कूल के भवन में होगी।
प्राचार्य कार्यालय को शिफ्ट करने के लिए बैठक का आयोजन होगा। इसके उपरांत इस संदर्भ में अधिसूचना जारी होगी। आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से विद्यार्थियों के दाखिलें, पढ़ाई को लेकर कार्य स्कूल भवन से होगा। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल), हमीरपुर और कन्या को सह-शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के रूप में विलय करके एक साथ शुरू किया जाएगा। स्कूल में जिससे दोनों स्कूल के स्टाफ सदस्य एक साथ विद्यार्थियों को शिक्षा देंगे।
विज्ञापन
कोट
हमीरपुर महाविद्यालय को विज्ञान समर्पित महाविद्यालय में परिवर्तित करने की अधिसूचना जारी हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में हमीरपुर में एक विशेष पहल की गई है। -डॉ. सतीश सोनी, प्राचार्य, हमीरपुर महाविद्यालय