{"_id":"66ec0fbf94ad3d6ac9029ee8","slug":"hamirpur-city-will-be-renovated-with-rs-130-crore-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-136285-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: 1.30 करोड़ रुपये से संवरेगा हमीरपुर शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: 1.30 करोड़ रुपये से संवरेगा हमीरपुर शहर
विज्ञापन
नप हमीरपुर के 11 वार्डों में विकास कार्य शुरू
पूर्व में बरसात के चलते रुके थे विकास कार्य
शहर से लेकर वार्डों में करवाए जा रहे विकासात्मक कार्य
संपर्क सड़क, डंगे, पार्किंग और सूचना पट्टिकाओं का होगा निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। शहर में बरसात के कारण रुके कार्यों ने अब गति पकड़ ली है। 11 वार्डों में नगर परिषद की ओर से 1.30 करोड़ की लागत से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। आगामी समय में हमीरपुर शहर नए रंग रूप में नजर आएगा। निर्माण कार्यों को लेकर नगर परिषद ने दस्तावेज और टेंडर संबंधी प्रक्रिया को एक माह पहले ही पूरा कर लिया था ताकि विकास कार्यों को शुरू करने में किसी भी प्रकार की बाधा न हो। विकास कार्यों को पूरा करने के लिए संबंधित ठेकेदार को डेढ़ माह का समय दिया गया है ताकि किसी भी वार्ड में विकास कार्य लंबित न हो। नगर परिषद की ओर से 11 वार्डों में कार्य लोगों की मांग और जरूरत के अनुसार करवाए जा रहे हैं। इन विकास कार्यों में संपर्क सड़कों की मरम्मत, डंगे, निकासी नालियों की मरम्मत, पेवर ब्लॉक, स्लैब, नालों का चैनलाइजेशन, पार्किंग निर्माण, सूचना पट्टिकाओं की आधारशिला आदि कार्य शामिल हैं। कार्यों के पूर्ण होने से वार्ड के साथ शहर के लोगों को सुविधा मिलेगी। नगर परिषद की ओर से वार्डों में विकास कार्य अलग-अलग चरणों में किए जा रहे हैं। प्रथम चरण में बजट के अभाव और टेंडर के बाद शुरू न हो पाने वाले कार्यों को पूरा करवाया जा रहा है। दूसरे चरण में नगर परिषद की ओर से मांग के आधार पर नए कार्यों को शुरू करवाया जाएगा ताकि निर्माण कार्य को लेकर पारदर्शिता बनी रहे और शहर के विकास में नगर परिषद को परेशानी का सामना न करना पड़े। पूर्व में बरसात के चलते वार्डों में विकास कार्य रुके हुए थे। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में लोग नगर परिषद से लगातार वार्डों में विकास कार्य शुरू करवाने की मांग कर रहे थे। अब वार्डों में विकास कार्य होने से शहरवासियों को सुविधा मिलेगी।
इस बारे में नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने कहा कि 11 वार्डों में एक करोड़ 30 लाख की लागत से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। कार्यों को पूरा करने के लिए ठेकेदारों को डेढ़ माह का समय प्रदान किया गया। दूसरे चरण में वार्डों के अतिरिक्त विकास कार्यों को शुरू किया जाएगा ताकि हमीरपुर शहर का कायाकल्प किया जा सके।