फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Half a year passed, the work of the medical college could not be completed.

Hamirpur (Himachal) News: आधा साल बीता, पूरा नहीं हो पाया मेडिकल कॉलेज का कार्य

Sun, 16 Jun 2024 05:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 05:26 PM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में नहीं हुआ अभी तक फेस एक का कार्य
विज्ञापन


अभी तक होनी है फर्नीचर की खरीद

अप्रैल तक शिफ्ट करने का था प्लान, जून भी आधा बीता, नहीं हुआ शिफ्ट

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर (जोलसप्पड़) के फेस वन का कार्य आधा वर्ष बीत जाने के बावजूद पूरा नहीं हो पाया है। अप्रैल तक मेडिकल कॉलेज को नए भवन में शिफ्ट करने की योजना थी पर जून भी आधा बीत गया है और इसे शिफ्ट नहीं किया जा सका है। अभी तक अकादमिक भवन और अस्पताल के लिए फर्नीचर की खरीद नहीं हो पाई है। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया भी नहीं हो पाई है। ऐसे में कितना और इंतजार करना होगा, इस बारे में कहना मुश्किल है। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में फर्स्ट फेस में अकादमिक भवन और 100 बिस्तरों के एक अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शीघ्र इस कार्य को पूरा करने के लिए कहा था और अप्रैल तक इसे शिफ्ट करने के आदेश दिए थे। स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों ने भी यहां पर निरीक्षण किया था लेकिन अभी तक मेडिकल कॉर्पोरेशन इसके लिए फर्नीचर नहीं खरीद पा रही है। आधा वर्ष बीत जाने के बाद भी कार्य पूरा नहीं हो पाया है। नए भवन में जगह की भी कमी नहीं होगी और मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकती हैं, लेकिन इसके लिए और इंतजार करना होगा। इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि मेडिकल कॉर्पोरेशन ही फर्नीचर आदि की खरीद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed