फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Gradual strike ends after Chief Minister's assurance

मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद क्रमिक हड़ताल खत्म

Thu, 28 Jul 2022 01:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Gradual strike ends after Chief Minister's assurance
हमीरपुर में जूस पिलाकर एचआरटीसी परिचालक यूनियन की भूख हड़ताल को खत्म करवाते हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के परिचालकों ने ग्रेड पे को लेकर चार दिनों से चल रहे क्रमिक अनशन को बुधवार को समाप्त कर दिया है। जिला प्रधान ने क्रमिक अनशन पर बैठे परिचालकों को जूस पिलाकर अनशन खत्म करवाया।
परिचालक संघ के जिला प्रधान दविंदर भारद्वाज ने बताया कि परिचालक संघ की जो मांगें हैं, उन पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने संज्ञान लिया है। छठे वेतन आयोग की जो विसंगतियां पाई गई हैं, उनको दूर करने का मुख्यमंत्री ने एचआरटीसी प्रबंधक और उच्च अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद समूचे प्रदेश में परिचालक संघ ने अपने क्रमिक अनशन को वापस लिया है। परिचालक संघ ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का मांगों को पूरा करने के लिए आभार भी जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परिचालक संघ के वेतन छठे वेतन में काफी विसंगतियां थीं, जिसको लेकर पिछले चार दिनों से क्रमिक अनशन पर बैठे हुए थे, लेकिन अब मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों को स्वीकार किया है। इसे लेकर परिचालक संघ ने उनका आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed