{"_id":"69503930dd424e491408bf17","slug":"goods-seized-for-setting-up-shop-without-permission-in-chaugan-of-sujanpur-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-178241-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सुजनपुर के चौगान में बिना अनुमति दुकानदारी सजाने पर सामान जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सुजनपुर के चौगान में बिना अनुमति दुकानदारी सजाने पर सामान जब्त
Sun, 28 Dec 2025 01:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर के चौगान में लगाई गई रेहड़ियों को हटाते प्रवासी। संवाद
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर के तहत चौगान मैदान में बिना अनुमति दुकान सजाने वाले प्रवासी का नगर परिषद के कर्मचारियों ने सामान जब्त कर लिया। यह प्रवासी नगर परिषद द्वारा मना करने के बाद भी रेहड़ी-फडी लगा रहा था।
शनिवार को सुबह प्रवासी दुकानदार ने चौगान में तिरपाल बिछाकर चप्पलें आदि बेचना शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने उसे सामान उठाने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद दुकानदार ने अपना सामान नहीं उठाया।
ऐतिहासिक चौगान को संवारने के लिए प्रशासन लाइट व्यवस्था तथा सफाई व्यवस्था पर लाखों रुपये खर्च कर रहा है। वही, यह प्रवासी चौगान में बिना अनुमति से अवैध रूप से दुकानदारी चला रहा था। प्रशासन द्वारा उक्त व्यक्ति को कई बार चौगान के बीच दुकानदारी सजाने को लेकर के मनाही की गई थी लेकिन दुकानदार नगर परिषद के कर्मियों के जाने के बाद पुनः चौगान में सामान सजा देता।
विज्ञापन
शनिवार सफाई निरीक्षक आर्यन मिन्हास ने नगर परिषद की टीम के साथ बिना अनुमति से चौगान के बीच बैठे प्रवासी व्यक्ति का सामान जब्त कर लिया। आर्यन मिन्हास ने बताया कि बिना अनुमति से चौगान में दुकानदारी को सजाया जा रहा था। दुकानदार को मना किया गया था, लेकिन चेतावनी का कोई असर नहीं हो रहा था। अब सामान को कब्जे में ले लिया है।