{"_id":"66f819a24eb812bc0008db35","slug":"good-roads-open-the-way-to-prosperity-romi-dhankhar-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-137122-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी सड़कें खोलती हैं समृद्धि का रास्ता : रोमी धनखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी सड़कें खोलती हैं समृद्धि का रास्ता : रोमी धनखड़
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोट में करवाई स्वच्छता दौड़
संवाद न्यूज एजेंसी
टौणी देवी (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोट में शनिवार को स्वच्छता दौड़ करवाई गई। निर्माणधीन हमीरपुर-मंडी एनएच के नए परियोजना निदेशक रोमी धनखड़ ने इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि अच्छी सड़कें समृद्धि का रास्ता खोलती हैं। सड़कें कई पीढि़यों के लिए विकास की राह आसान करती हैं। इस दौरान विद्यार्थी दौड़ में शामिल हुए। विद्यार्थियों ने साफ-सफाई के कार्यक्रम में भी अपनी भूमिका निभाई। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए रोमी धनखड़ ने कहा कि सड़क निर्माण के दौरान बेशक कई परेशानियां आती हों, लेकिन जब निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा तो एनएच 03 प्रदेश के सबसे सुंदर ग्रीन फील्ड डबल लाइन नेशनल हाईवे होगा। तकलीफें सहन कर हाईवे जब तैयार हो जाएगा तो कई पीढिय़ों का विकास होगा। प्रदेश में उच्च कोटि के फोरलेन और डबल लेन बन रहे हैं। ब्लैक स्पॉट पर क्रैश बैरियर लगाकर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिली है। दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों के आंकड़ों में हिमाचल कभी अठारहवें स्थान पर था। लेकिन सड़क सुरक्षा कार्यक्रमों के आरंभ होने से हिमाचल दुर्घटनाओं से मौत के मामले में सातवें स्थान पर आ गया है।
1600 मीटर दौड़ में पंकज प्रथम
स्वच्छता दौड़ के दौरान 1600 मीटर की लड़कों की दौड़ में पंकज प्रथम, उमेश दूसरे और सागर ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों की 800 मीटर दौड़ में अंकिता ने प्रथम गुंजन, दूसरे और मानसी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन यूनिट के अधिकारियों और कर्मचारियों की 1600 मीटर दौड़ में प्रमोद धनखड़ प्रथम, सुशील ठाकुर दूसरे और रितेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को प्रोजेक्ट डायरेक्टर रोमी धनखड़ तथा अन्य अधिकारियों ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।