फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   girl's school hamirpur student corona positive

कन्या विद्यालय हमीरपुर की छात्रा कोरोना पॉजिटिव

Thu, 30 Sep 2021 12:12 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
girl's school hamirpur student corona positive
girl's school hamirpur student corona positive
हमीरपुर। स्कूल खुलते ही विद्यार्थियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या हमीरपुर में एक छात्रा के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद स्कूल 48 घंटे बंद रहा। हालांकि, स्कूल के सभी कमरों, शौचालयों, पानी की टंकियों आदि को सैनिटाइज कर दिया गया है और वीरवार से नौवीं और 11वीं के विद्यार्थी स्कूल आएंगे। छात्रा जमा दो की है। सोमवार को छुट्टी के समय छात्रा की आंखेें लाल होने लगीं, जिस पर स्कूल प्रबंधन ने तुरंत छात्रा को अस्पताल भेजा, जहां उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई। छात्रा की माता भी कोरोना पॉजिटिव है।
विज्ञापन

बावजूद इसके छात्रा स्कूल आ गई। वहीं, छात्रा के संपर्क में आने वाले विद्यार्थियों को भी सतर्क रहने के आदेश दिए गए हैं। दसवीं व जमा दो के विद्यार्थी सोमवार से बुधवार तक ही स्कूल आए। ऐसे में संपर्क में आए विद्यार्थी स्वयं ही घरों में हैं, जिससे संक्रमण का खतरा नहीं है। वहीं, स्कूल के प्रधानाचार्य विजय गौतम ने कहा कि छात्रा के पॉजिटिव आने पर स्कूल के हर कोने को सैनिटाइज कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि जिले में एक निजी स्कूल के विद्यार्थी भी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। लेकिन इसकी जानकारी शिक्षा विभाग के पास उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

वहीं, उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक दिलबर जीत चंद्र ने कहा कि मंगलवार को एक छात्रा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उन्होंने विद्यार्थियों के अभिभावकों से अपील की है कि लक्षण होने पर विद्यार्थियों को स्कूल न भेजें और जिन विद्यार्थियों के घरों में कोरोना पॉजिटिव हैं, वह भी अपना कोरोना टेस्ट करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed