फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Generator not installed in medical college even after eight months

Hamirpur (Himachal) News: आठ माह बाद भी नहीं लगा मेडिकल कॉलेज में जनरेटर

Tue, 08 Oct 2024 07:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 08 Oct 2024 07:30 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में आठ माह बाद भी 500 केवी का जनरेटर नहीं लग सका है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन का दावा है कि आठ महीने पहले जनरेटर स्थापित करने के लिए लोक निर्माण विभाग की इलेक्ट्रिकल विंग को 75 लाख रुपये जारी किए गए थे। मगर अभी तक जनरेटर न लगने के कारण बिजली कटने पर अस्पताल में मरीजों और चिकित्सकों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि जिला के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बिजली कटौती हो तो इससे निपटने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। हालांकि मेडिकल कॉलेज के अकादमी ब्लॉक और इमरजेंसी वार्ड में जनरेटर की व्यवस्था है, लेकिन रोगी वार्डों और अन्य लैबोरेटरी सहित अन्य जगह बिजली की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। इस कारण जब बिजली जाती है तो एक्स-रे, सीटी स्कैन आदि टेस्ट भी नहीं हो पाते हैं। इस कारण चिकित्सकों को भी मरीजों का उपचार करने में परेशानी होती है।
विज्ञापन

अस्पताल की इस समस्या से निपटने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने आठ महीने पहले एक और जनरेटर स्थापित करने की योजना तैयार कर पीडब्ल्यूडी की इलेक्ट्रिकल विंग को 75 लाख रुपये जारी किए थे। मगर आठ माह बाद भी यह योजना सिरे नहीं चढ़ पाई है। इससे मरीजों और चिकित्सकों के साथ ही तीमारदारों को भी परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि पीडब्ल्यूडी की इलेक्ट्रिक विंग का तर्क है कि प्रोजेक्ट के लिए राशि कम मिली थी। दोबारा पत्राचार कर मेडिकल कॉलेज को और राशि जारी करने के लिए कहा गया था। अब मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने और राशि भी जारी कर दी है। हालांकि मई और जून में लोकसभा चुनावों और विधानसभा उपचुनाव के लिए लगी आचार संहिता के कारण भी यह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में रहा है। मगर उसके बाद भी इस दिशा में कुछ होता नहीं दिख रहा है।
मरीजों में सुनिधि, कल्पना, सविता और मीनाक्षी आदि ने कहा कि अस्पताल में अचानक बिजली चली जाए तो अंधेरा छा जाता है। एक्स-रे, सीटी स्कैन आदि टेस्ट भी नहीं हो पात हैं। जनरेटर लगने से अस्पताल में चिकित्सकों और मरीजों को काफी सुविधा मिलेगी।

अस्पताल में 500 केवी का जनरेटर लगाने के लिए पीडब्ल्यूडी की इलेक्ट्रिकल विंग को करीब 75 लाख रुपये की राशि जमा करवा दी गई है। मगर अभी तक जनरेटर नहीं लग पाया है।

डॉ. रमेश भारती, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर
पहले कम बजट की वजह से कार्य अटका था। 13 लाख रुपये मेडिकल कॉलेज की ओर से हाल ही जमा करवाए गए हैं। जनरेटर इंस्टॉल करने के लिए टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जल्द कार्य शुरू होगा।
-संजीव शर्मा, अधिशासी अभियंता, इलेक्ट्रिकल विंग, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed