{"_id":"5810c1634f1c1b2f77bc3e78","slug":"general-public-eyes-and-ears-of-police-dr-sharma","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता ही पुलिस के कान और आंख : डॉ. शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता ही पुलिस के कान और आंख : डॉ. शर्मा
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 26 Oct 2016 08:18 PM IST
विज्ञापन
police pathshala
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘अमर उजाला’ के सौजन्य से ब्लू स्टार सीनियर सेकेंडरी स्कूल अणु हमीरपुर में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. शिव कुमार शर्मा और स्वास्थ्य शिक्षक सुनील कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यशाला में बच्चों को यातायात नियमों, अधिकारों और कर्तव्यों, नशे के दुष्प्रभावों एवं उनसे बचाव के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
इस मौके पर एएसपी डॉ. शर्मा ने कहा कि बच्चों को खाकी देखकर घबराना नहीं चाहिए। पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए है। जनता ही पुलिस के कान और आंख हैं। अगर जनता सहयोग करे तो पुलिस आसानी से अपराधियों तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन
समाज के प्रत्येक नागरिक को पुलिस से घबराने के बजाय कानून की मदद करनी चाहिए। तभी असामाजिक तत्व या दोषी तक पहुंचा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि जुर्म देखने के बावजूद इसे अनदेखा करना जुर्म को बढ़ावा देना है। इस जुर्म के लिए हम उतने ही जिम्मेवार हैं, जितना जुर्म करने वाले दोषी हैं।
विज्ञापन
प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि अगर उनके आसपास कोई अपराध होता है तो वह इसकी जानकारी पुलिस के निशुल्क नंबर 100, कंट्रोल रूम 224339 या पुलिस विभाग की हेल्पलाइन नंबर 9459100100 पर दें।
जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। एएसपी ने छात्रों को यातायात नियमों का पालन, साइबर क्राइम, नशे से दूर रहने, घर या गांव में ठहरे प्रवासियों का पंजीकरण करवाने, रात 10 बजे के बाद डीजे न बजाने के बारे में भी जागरूक किया।
स्वास्थ्य शिक्षक सुनील कुमार ने बच्चों को विभिन्न नशों और इनसे दूर रहने के लिए बच्चों को जागरूक किया। उन्होंने बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी विस्तार से बताया।
क्या कहते हैं बच्चे
जमा एक कक्षा की की शिवानी का कहना है कि पुलिस की पाठशाला में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली है। इसके लिए अमर उजाला बधाई का पात्र है।
जमा दो के निशांत का कहना है कि कार्यशाला में उन्हें यातायात नियमों की काफी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है।
जमा दो की अमिशा राणा का कहना है कि कार्यशाला में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई। ऐसी कार्यशालाएं युवाओं को बुरी आदत से दूर रखने में सकारात्मक योगदान देते हैं।
दसवीं कक्षा के शुभम ठाकुर का कहना है कि अमर उजाला के इस शिविर से पुलिस कार्यप्रणाली के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई हैं। प्रत्येक स्कूल में ऐसे शिविरों का आयोजन होना चाहिए।
क्या कहती हैं स्कूल प्रधानाचार्य
स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. सुमन लता का कहना है कि यातायात नियमों और नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी युवा पीढ़ी को होना जरूरी है। वर्तमान समय में समाज की युवा पीढ़ी दोनों समस्याओं से जूझ रही है। जरूरी है कि युवाओं को यातायात नियम और नशे के दुष्प्रभाव की सही जानकारी हो। शिविर के लिए अमर उजाला, पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का धन्यवाद है।
क्या कहते हैं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
एएसपी डॉ. शिव कुमार का कहना है कि बच्चों को सही-दिशा निर्देश देने में खुशी महसूस करता हूं। आज के बच्चों में टैलेंट है, लेकिन उन्हें सही मार्गदर्शन नहीं मिल पाता। ऐसे में स्कूलों में समय-समय पर कॅरिअर गाइडेंस के बारे में सेमिनार करने चाहिए। इसमें पुलिस विभाग का पूरा सहयोग रहेगा।