फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   free bag for student

हमीरपुर में 65,632 छात्र-छात्राओं को मिली नि:शुल्क वर्दी

Sat, 08 Feb 2020 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र की उन्नति में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को आरंभिक शिक्षा से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने की दिशा में कारगर कदम उठा रही है। इसके लिए कई नए कार्यक्रम और योजनाएं प्रारंभ की गई हैं। प्री-प्राइमरी कक्षाओं से लेकर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं और कॉलेजों तक स्मार्ट कक्षाएं आरंभ की गई हैं। वहीं, स्कूली बच्चों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें नि:शुल्क पुस्तकें, वर्दी और स्कूल बैग भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। यह बात उपायुक्त हमीरपुर हरिकेश मीणा ने शिक्षा विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए कही। हमीरपुर जिला में नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित करने की योजना के अंतर्गत 37,402 छात्र-छात्राओं को लाभान्वित किया गया है। इनमें प्रारंभिक शिक्षा में पहली से आठवीं कक्षा के 28,104 बच्चों को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की गई हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार उच्च शिक्षा में 9,298 पात्र स्कूली बच्चों को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की गई हैं। अटल वर्दी योजना के अंतर्गत हमीरपुर जिला में 65,632 पात्र छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क वर्दी प्रदान की जा रही है। इनमें प्रारंभिक शिक्षा के पहली से आठवीं कक्षा के 25,378 बच्चों को मुफ्त वर्दी प्रदान की गई है। इसी प्रकार उच्च शिक्षा में भी 40,254 स्कूली छात्र-छात्राओं को अटल वर्दी योजना के अंतर्गत नि:शुल्क वर्दी की सुविधा प्रदान की गई है। इसी प्रकार जिले में 12,022 के लगभग छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग उपलब्ध करवाए गए हैं।
विज्ञापन

इनमें आरंभिक शिक्षा में पहली, तीसरी तथा छठी कक्षा के 8,304 बच्चों को नि:शुल्क स्कूल बैग वितरित किए गए हैं। इसी तर्ज पर उच्च शिक्षा में नवीं कक्षा के 3,718 बच्चों को नि:शुल्क स्कूल बैग प्रदान किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed