फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   fraud

मनरेगा में दिहाड़ी लगाकर जमा करवाए पैसे, कंपनी हो गई फरार

Tue, 16 Feb 2021 12:50 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। ग्राम पंचायत चमनेड़ और लंबलू की करीब आधा दर्जन महिलाओं ने उनके साथ धोखाधड़ी होने की शिकायत पुलिस थाना सदर में दर्ज करवाई है। महिलाओं का कहना है कि उन्होंने मनरेगा में दिहाड़ी मजदूरी कर कमाए पैसे निजी कंपनी में जमा करवाए थे। अब कंपनी का कोई अता-पता नहीं है। महिलाओं ने शिकायत में कहा है कि वर्ष 2014 में इन्होंने अपने क्षेत्र की ही एक एजेंट के माध्यम से निजी कंपनी में आरडी शुरू की थी। आरडी की किस्तें भरते रहे और जब मैच्योरिटी का समय आया तो कंपनी ने भुगतान नहीं किया। जब एजेंट को इस बारे पूछा जाता तो वह कंपनी के भाग जाने का हवाला देती है। वहीं कंपनी के नंबरों पर संपर्क नहीं होता है। महिलाओं कृष्णी देवी, कमला देवी, रजनी देवी, रुको देवी, लज्या देवी आदि ने पुलिस से उचित कार्रवाई करने की मांग उठाई है। महिलाओं ने कहा कि किसी ने 500 रुपये तो कोई 700 रुपये प्रतिमाह किस्त देती रही, लेकिन वर्ष 2019 में जब मैच्योरिटी की बारी आई तो कंपनी की तरफ से कोई जवाब नहीं आया। सदर थाना कार्यकारी प्रभारी धर्म चंद का कहना है कि महिलाओं की शिकायत आई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed