फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Four primary schools of the district merged, one denotified

Hamirpur (Himachal) News: जिले के चार प्राइमरी स्कूल मर्ज, एक डिनोटिफाई

Wed, 30 Jul 2025 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 30 Jul 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। शून्य दाखिला और कम छात्र संख्या के चलते प्रदेश सरकार ने जिला के एक प्राथमिक स्कूल को डिनोटिफाई और चार अन्य स्कूलों को निकटवर्ती स्कूलों में मर्ज कर दिया है। शिक्षा खंड नादौन और हमीरपुर के अलावा जिला के चार शिक्षा खंडों के स्कूल मर्ज हुए हैं।
विज्ञापन

इन स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या पांच से कम थी। ऐसे में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के शुरू होते ही शिक्षा विभाग ने स्कूलों की सूची निदेशालय को भेज दी थी। अब निदेशालय की ओर से एक स्कूल को बंद करने, जबकि चार स्कूलों को दूसरे स्कूलों में मर्ज करने के आदेश जारी हुए हैं। चार स्कूलों में दाखिल विद्यार्थी अब निकटवर्ती स्कूलों में जाकर पढ़ाई करेंगे।
विज्ञापन

स्टाफ सदस्यों, चपरासी, मिड-डे मील कार्यकर्ताओं को भी विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार अन्य स्कूलों में नियुक्त किया जाएगा। डिनोटिफाई स्कूलों में शिक्षा खंड भोरंज के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला टिक्करी शामिल है। स्कूल में पिछले शैक्षणिक सत्र से लेकर अभी तक नए सत्र में एक भी विद्यार्थी ने दाखिला नहीं लिया है। ऐसे में सरकार की ओर से स्कूल को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल भवन का प्रयोग कार्यालय सहित अन्य कार्यों में प्रयोग किया जाएगा। इसके साथ ही पांच से कम छात्र संख्या के चलते चार स्कूलों को डेढ़ से दो किलोमीटर की दूरी पर मर्ज किया गया है। मर्ज स्कूलों में शिक्षा खंड भोरंज की राजकीय प्राथमिक पाठशाला समकरी को राजकीय प्राथमिक पाठशाला मुंडखर, गलोड़ के सोहरी को नौहंगी, सुजानपुर के टिक्करू को चमियाणा, जबकि बिझड़ी के कुडहार को चकडाड में शिफ्ट किया गया है।
छात्र संख्या कम होने के कारण इन स्कूलों को प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से रेड जोन में डाला गया था। स्कूल स्तर पर वार्षिक परीक्षाओं के बाद संख्या बढ़ाने पर अभियान भी चलाए गए, लेकिन स्कूलों में संख्या में बढ़ोतरी नहीं हुई। ऐसे में अब स्कूलों को मर्ज कर दिया गया है। बरसात की छुट्टियां समाप्त होने के बाद विद्यार्थी नए स्कूलों में पढ़ाई करेंगे।

कोट
शून्य छात्र संख्या के एक प्राथमिक स्कूल को डिनोटिफाई, जबकि चार स्कूलों को पांच से कम छात्र संख्या के चलते मर्ज किया गया है। विभाग की ओर से इन स्कूलों को रेड जोन में डाला गया था। स्कूलों में कार्यरत स्टाफ सदस्यों को भी दूसरे स्कूलों में नियुक्त किया जाएगा।
-कमल किशोर भारती, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed