फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Four new specialists appointed in Barsar Hospital

Hamirpur (Himachal) News: बड़सर अस्पताल में चार नए विशेषज्ञ नियुक्त

Sun, 30 Nov 2025 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 30 Nov 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
बड़सर(हमीरपुर)। सिविल अस्पताल बड़सर में अब मरीजों को बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी। लोगों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में मेडिसिन, शिशु, गायनी और ईएनटी विशेषज्ञों की नियुक्ति कर दी है।
विज्ञापन

ऐसे में 52 पंचायतों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। आपात स्थिति में मरीजों को उपचार के लिए दूरदराज के अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे पूर्व अस्पताल में विशेषज्ञों के पद कई वर्षों से रिक्त थे, जिस कारण लोगों को उपचार में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। गंभीर और जटिल मामलों में मरीजों को मजबूरन जिला अस्पताल हमीरपुर या अन्य बड़े शहरों की ओर जाना पड़ता था। अब विशेषज्ञों के नियुक्त होने से मरीजों को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


वर्तमान में सिविल अस्पताल में प्रतिदिन 450 के करीब ओपीडी है। अस्पताल में मुख्यालय के साथ ऊना जिले की सीमा के साथ लगते क्षेत्रों के लोग भी स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचते हैं। पूर्व में विशेषज्ञों के न होने से अस्पताल का पूरा कार्यभार एमबीबीएस चिकित्सकों के सहारा था। ऐसे में मरीजों को आपात स्थिति में दूरदराज के अस्पतालों में रेफर किया जाता था, लेकिन अब विशेषज्ञों के नियुक्त होने से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गारली पंचायत प्रधान राजेश ठाकुर, उपप्रधान राजेश धीमान, बणी पंचायत की प्रधान शैलजा बन्याल ने विशेषज्ञों की नियुक्ति के लिए अस्पताल प्रशासन और सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों के आने से हजारों लोगों को वर्षों पुरानी समस्या से निजात मिली है।


कोट

अस्पताल में चार नए विशेषज्ञों के जुड़ने के बाद ओपीडी में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। मरीज उपचार के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। मरीजों को अस्पताल में सभी सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। -अरविंद टंडन, बीएमओ, बड़सर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article