{"_id":"5fedde298ebc3e3e9d0e9613","slug":"four-nager-nikay-118-candidate-fighting-hamirpur-hp-news-sml356258573","type":"story","status":"publish","title_hn":"4 नगर निकायों में 118 उम्मीदवार चुनाव मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4 नगर निकायों में 118 उम्मीदवार चुनाव मैदान में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिले के चार नगर निकायों नगर परिषद हमीरपुर, नगर परिषद सुजानपुर, नगर पंचायत नादौन और नगर पंचायत भोटा के कुल 34 वार्डों के लिए 10 जनवरी को होने वाले चुनाव के लिए कुल 118 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। नामांकन पत्र वापस लेने के अंतिम दिन वीरवार को कुल 9 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए। नगर परिषद हमीरपुर में 5 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम डॉ. चिरंजी लाल चौहान ने बताया कि अब परिषद के 11 वार्डों के लिए कुल 45 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं।
नगर परिषद सुजानपुर में एक उम्मीदवार के नाम वापस लेने के साथ ही अब 9 वार्डों के लिए कुल 35 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। वार्ड नंबर आठ से मधुसूदन ने नामांकन वापस लिया है। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम शिल्पी बेक्टा ने बताया कि इन उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं। नगर पंचायत भोटा में तीन उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए। वार्ड नंबर 3 से विनोद कतना, 5 नंबर से ज्योति धीमान और 6 नंबर से चंद्रशेखर समेत एक-एक उम्मीदवार ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए। निर्वाचन अधिकारी एवं बड़सर के कार्यकारी एसडीएम ओम प्रकाश ने बताया कि नगर पंचायत भोटा के 7 वार्डों के लिए अब कुल 19 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं।
उधर, नगर पंचायत नादौन के निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम विजय धीमान ने बताया कि नगर पंचायत के 7 वार्डों के लिए कुल 19 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे थे। इनमें से किसी भी उम्मीदवार ने अपना नाम वापस नहीं लिया है।