फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Four-day National Holi Fair formally concludes

Hamirpur (Himachal) News: चार दिवसीय राष्ट्रीय होली मेला विधिवत संपन्न

Tue, 26 Mar 2024 07:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2024 07:44 PM IST
विज्ञापन
एडीसी मनेश यादव ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर(हमीरपुर)। चार दिवसीय राष्ट्रीय होली मेला मंगलवार को विधिवत संपन्न हो गया। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि एडीसी मनेश यादव ने शिरकत की और तमाम रस्मों को निभाते हुए लोगों को राष्ट्रीय होली मेले की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यातिथि का राष्ट्रीय होली मेला कमेटी अध्यक्ष एवं उपमंडल अधिकारी डॉ. रोहित शर्मा सहित तमाम विभागीय उच्च अधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने शोभा यात्रा में भाग लिया। इस दौरान सुजानपुर बस स्टैंड पर बनाए गए पगड़ी स्थल पर मुख्य अतिथियों सहित तमाम अधिकारियों को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान मुख्य अतिथि एवं अन्य अधिकारियों ने बस स्टैंड पर लगाई गई झांकियों में विशेष पूजा अर्चना करने के बाद भव्य शोभायात्रा की अगुवाई की। पैदल मार्च करते हुए मुख्य अतिथि ऐतिहासिक मुरली मनोहर मंदिर पहुंचे। यहां मंदिर गर्भ गृह में पहुंचकर उन्होंने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पूजा अर्चना में भाग लिया। राधा कृष्ण की मूर्तियां पर रंग लगाकर मेले का समापन किया। इसके बाद मुख्य अतिथि मेला ग्राउंड पहुंचे। यहां उन्होंने विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं तमाम बातों की जानकारी ली।
विज्ञापन




बॉक्स:

हिमाचली गायक इशांत भारद्वाज के नाम रही तीसरी सांस्कृतिक संध्या

सुजानपुर (हमीरपुर)। राष्ट्रीय होली मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या हिमाचली गायकों के नाम रही। निक्की गोजरी फेम इशांत भारद्वाज ने होली मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली गानों की ऐसी झड़ी लगाई कि दर्शक दीर्घा में बैठा हर कोई नाचने और गाने पर मजबूर हो गया। मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली गायकों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। तीसरी सांस्कृतिक संध्या में विशेष रूप से लोकायुक्त हिमाचल प्रदेश न्यायमूर्ति चंद्रभूषण बरोवालिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर मुख्य अतिथि का जिला उपायुक्त व राष्ट्रीय होली मेला अध्यक्ष अमरजीत सिंह एवं उपमंडल अधिकारी डॉक्टर रोहित शर्मा, पुलिस अधीक्षक पदमचंद सहित और उच्च अधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed