{"_id":"672d204ec0663a92530b1e56","slug":"four-crore-thirty-three-lakh-rupees-approved-for-rural-roads-of-bhoranj-suresh-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-140193-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोरंज की ग्रामीण सड़कों के लिए चार करोड़ तैंतीस लाख रुपये मंज़ूर : सुरेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोरंज की ग्रामीण सड़कों के लिए चार करोड़ तैंतीस लाख रुपये मंज़ूर : सुरेश
Fri, 08 Nov 2024 01:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 08 Nov 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
भोरंज(हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज में ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों के निर्माण के लिए भोरंज के विधायक ने चार करोड़ तैंतीस लाख रुपये की धनराशि मंज़ूर की है। भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि उनका लक्ष्य हर गांव तक एंबुलेंस रोड पहुंचाने का है, ताकि लोगों को घर-द्वार तक वाहन लाने ले जाने की सुविधा मिल सके।
उन्होंने कहा कि अब तक बीते दो वर्षों में भोरंज क्षेत्र में सड़क सुधार व निर्माण पर लगभग 250 करोड़ रुपये मंज़ूर किए जा चुके हैं। इसमें विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख सड़कों को चौड़ा करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों की छोटी सड़कों का निर्माण कार्य शामिल है। कई जगह पर नई सड़कों के निर्माण कार्य भी प्रस्तावित हैं। सुरेश कुमार ने कहा कि चंदरूही से जाहू, समलाह से तोहूमैरा, पिपलीधार से टेला, वगवाडा से संगरोह खुर्द तथा भोगूं सपलूही मंझाओ आदि नई सड़कों का निर्माण भी प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।
इसी तरह भोरंज विधानसभा क्षेत्र में बीते दो वर्षों में 76 किलोमीटर ब्लैकटॉप वीसी करके सड़कों की हालत में सुधार किया गया है। सुरेश कुमार ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की चार मुख्य सड़कों कैरवीं-बस्सी-जाहू, पट्टा-तरकवाडी- अवाहदेवी, बढ़ार-कैरवीं-झनीकर और बस्सी-भरेडी-तताहर के चौड़ीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर चला हुआ है। इनमें से दो सड़कों का कार्य आधुनिक तकनीक (एफडीआर) द्वारा किया जा रहा है।