फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Forest fires broke out in Nadiyana-Sadiana and Dhar Kangar, people extinguished them.

Hamirpur (Himachal) News: नडियाणा-सडियाणा और धार कांगड़ के जंगलों में लगी आग, लोगों ने बुझाई

Thu, 21 May 2026 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 21 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
20 दिन में 12 आग की घटनाओं में वन विभाग को लाखों रुपये का हुआ नुकसान
विज्ञापन

हमीरपुर में इस सीजन में अब तक 50 हेक्टेयर भूमि पर लगी आग
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। गर्मियों के इस सीजन में एक अप्रैल से 20 मई तक जिले के तीन सर्किलों में आग की 12 घटनाएं दर्ज की गई हैं, जिससे करीब 50 हेक्टेयर वन भूमि पर वन संपदा जलकर राख हो गई है। आग लगने से वन विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
बुधवार को जिले में दो अलग-अलग बीटों में आग लगने की घटनाएं सामने आईं। पहले मामले में केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर के समीप नडियाणा-सडियाणा क्षेत्र के जंगल में अचानक आग भड़क उठी, जिस पर दमकल विभाग और स्थानीय लोगों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया।
विज्ञापन

इस घटना में लगभग एक लाख रुपये की वन संपदा नष्ट हो गई। दूसरे मामले में बड़सर उपमंडल के धार कांगड़ क्षेत्र में आग लगने से भारी नुकसान हुआ। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण दमकल वाहन मौके तक नहीं पहुंच सका, जिसके बाद वन विभाग के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने फायर लाइन बनाकर आग पर देर शाम तक काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, वन विभाग के अनुसार इन बीटों में पहले भी कई बार आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे लगातार वन संपदा को नुकसान हो रहा है।
कोट

एक अप्रैल से 20 मई तक जिले के तीन सर्किलों में आग की 12 आग की घटनाएं दर्ज की गई हैं। इसमें 50 हेक्टेयर भूमि पर नुकसान हुआ है। -अंकित सिंह, डीएफओ, वन विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article