फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Forest clearance received for Rajiv Gandhi Day-Boarding School in Amlaihar

Hamirpur (Himachal) News: अमलैहड़ में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल के लिए मिली फॉरेस्ट क्लीयरेंस

Fri, 23 Aug 2024 05:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 05:21 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा खंड नादौन के अंतर्गत करवाया जा रहा डे बोर्डिंग स्कूल का निर्माण
विज्ञापन

स्कूल निर्माण के लिए पर्यावरण मंत्रालय शिक्षा विभाग के नाम करेगा 2.8 हेक्टेयर भूमि
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को बेहतरीन शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से आरंभ की गई राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल योजना के अंतर्गत नादौन विधानसभा क्षेत्र में भी डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन की अमलैहड़ पंचायत में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल की स्थापना के लिए केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने लगभग 2.8 हेक्टेयर भूमि को शिक्षा विभाग के नाम करने के लिए फॉरेस्ट क्लीयरेंस दे दी है। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने इस संबंध में निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन माध्यम से क्लीयरेंस प्रदान करके हिमाचल प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव (वन) को पत्र के माध्यम से सूचित किया है।

वन वृत्त हमीरपुर के अरण्यपाल निशांत मंढोत्रा ने इसकी पुष्टि की है। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद 2.8 हेक्टेयर भूमि को शिक्षा विभाग के नाम हस्तांतरित करने की प्रक्रिया आसानी से पूर्ण हो सकेगी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल की स्थापना के लिए अधिकारियों को उपयुक्त एवं पर्याप्त जमीन तलाशने के निर्देश दिए थे। व्यापक सर्वे के बाद मुख्यमंत्री ने इस स्कूल के लिए अमलैहड़ में एक बेहतरीन साइट फाइनल की थी, लेकिन वन भूमि होने के कारण केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की मंजूरी के बगैर यहां निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता था। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से एफसीए का केस तैयार करवाकर इस मामले का स्वयं भी लगातार फॉलोअप लिया। परिणामस्वरूप राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल के लिए फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिल गई। प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को उच्च स्तर की शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में नादौन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अमलैहड़ में भी राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed