फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   for bird died in hamirpur himahal

अब भोरंज के लझयाणी और भरेड़ी में मृत मिले चार पक्षी

Fri, 12 Feb 2021 11:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
for bird died in hamirpur himahal
भोरंज के लझयाणी में मृत मिले पक्षियों को दफनाते विभागीय अधिकारी। - फोटो : Hamirpur-HP
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के लझयाणी गांव में चार पक्षी मृत मिलने से लोग बर्ड फ्लू की आशंका के चलते भयभीत हो गए हैं। मृत मिले पक्षियों में कौवा, कोयल और दो चिड़ियां शामिल हैं। लोगों की सूचना के बाद वन विभाग और पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। मृत पक्षियों को गड्ढे खोदकर दफनाया गया है। इससे पूर्व बस्सी गांव में दो कौवे, तरक्वाड़ी में एक बगुला, लदेहड़ा में एक चमगादड़, लगमन्वी में कौवा, टिक्कर में तीतर व धिरड़ में बगुला मृत अवस्था में मिल चुके हैं।
विज्ञापन

लझयाणी गांव में लोग सुबह अपने कार्यों के लिए निकले तो सड़क के किनारे कौवा, थोड़ी दूर कोयल और चिड़िया तथा भरेड़ी में एक चिड़िया मरी देख सहम गए। ग्रामीण बर्ड फ्लू को लेकर चर्चाएं करने लगे। इसके बाद वन विभाग को जानकारी देने के साथ पशुपालन विभाग को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे वन विभाग के वन खंड अधिकारी जगत राम ने ग्रामीणों को हिदायत दी कि कोई भी मरे हुए पक्षियों के पास न जाएं।
विज्ञापन

कुछ ही देर में पशुपालन विभाग की टीम भी बाकायदा किट के साथ पहुंच गईं। टीम ने पक्षियों को दबा दिया। इस मौके पर वन रक्षक नरेश कुमार, शीतल, योग राज, किशोर शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव कालिया ने बताया कि लझयाणी और भरेड़ी में मृत मिले पक्षियों को दबा दिया है। एक स्थान पर यदि एक से अधिक पक्षी मरे होते तो उनका सैंपल जांच के लिए भेजना था। बर्ड फ्लू को लेकर विभाग अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed