{"_id":"6782aa99ff9d3b35f109dd35","slug":"five-volunteers-selected-for-state-level-parade-camp-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-145617-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पांच स्वयंसेवियों का राज्य स्तरीय परेड शिविर के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पांच स्वयंसेवियों का राज्य स्तरीय परेड शिविर के लिए चयन
Sun, 12 Jan 2025 04:37 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 12 Jan 2025 04:37 AM IST
विज्ञापन
18 से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लालपानी शिमला में लगेगा शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। राष्ट्रीय सेवा योजना का राज्य स्तरीय परेड शिविर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लालपानी शिमला में 18 जनवरी से लगेगा। इसके लिए हमीरपुर जिला के पांच स्वयंसेवियों का चयन हुआ है।
हमीरपुर जिला समन्वयक एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहू के अंग्रेजी प्रवक्ता राम लाल ने बताया कि हमीरपुर जिले के 80 स्कूलों में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयां कार्य कर रही हैं। इसमें करीब 7400 स्वयंसेवी पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि जिला के करीब 80 स्वयंसेवियों ने छह से दस जनवरी तक ऊना जिला की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां में राज्य स्तरीय मैगा कैंप में भाग लेकर अपनी समाज सेवा की प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।
इनमें से पांच स्वयंसेवियों का प्रदर्शन बेहतर रहा है और इनका राज्य स्तरीय परेड शिविर के लिए चयन हुआ है। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहू से निशांत नाइक, लक्ष्य, जवाहर नवोदय विद्यालय डुंगरी से मोहित शर्मा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेटा से नेहा कुमारी और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर कन्या से दिव्य नेगी शामिल हैं। इस परेड में पूरे प्रदेश से 50 लड़कियों और 50 लड़कों सहित 100 स्वयंसेवी भाग लेंगे। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर शिमला के रिज मैदान पर राज्यपाल के सम्मान में परेड का हिस्सा बनेंगे।

मोहरों की दुकान पर रेड- फोटो : akhnoor

मोहरों की दुकान पर रेड- फोटो : akhnoor

मोहरों की दुकान पर रेड- फोटो : akhnoor
विज्ञापन