फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Five storey hospital building erected without TCP's permission, will now be sealed

Hamirpur (Himachal) News: बिना टीसीपी की अनुमति खड़ा कर दिया पांच मंजिला अस्पताल भवन, अब होगा सील

Sat, 26 Aug 2023 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर में बिना टीसीपी की अनुमति पांच मंजिला अस्पताल भवन खड़ा कर दिया। शुक्रवार को टीसीपी विभाग ने पुलिस बल के साथ निजी अस्पताल भवन को सील करने से पूर्व स्थिति का जायजा लिया। हमीरपुर शहर में हाॅल ही में एक पांच मंजिला अस्पताल भवन का निर्माण किया गया है, लेकिन निर्माण से पूर्व टीसीपी से न तो नक्शा स्वीकृत है और न ही साइट प्लान का निरीक्षण करवाया गया। आजकल प्रदेश में भारी बारिश के चलते कई बहुमंजिला भवन ताश के पत्तों की तरह गिर रहे हैं। इसके बाद प्रदेश सरकार ने टीसीपी विभाग को सख्त निर्देश जारी किए हैं। सरकार के आदेश हैं कि भवन निर्माण से पूर्व जमीन का जूलोजिकल सर्वे करवाया जाए और टीसीपी नियमों के तहत भवनों का निर्माण हो, ताकि जान माल को भविष्य में कोई हानि न हो। लेकिन, हमीरपुर शहर में एक पांच मंजिला भवन बिना टीसीपी की अनुमति के न केवल खड़ा हो गया बल्कि जलशक्ति विभाग ने इस भवन को पेयजल और बिजली बोर्ड ने बिजली का कनेक्शन भी प्रदान कर दिया। इससे इन दोनों विभागों की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है। मामला ध्यान में आते ही टीसीपी विभाग ने तीन नोटिस भेजकर संबंधित भवन के मालिक को कार्यालय में तलब किया। टीसीपी विभाग को नोटिस मिलते ही भवन मालिक ने इस भवन को वैधानिक करने के लिए फाइलें प्रस्तुत कीं। लेकिन टीसीपी ने मौके पर पहुंचकर जब निरीक्षण किया तो इस भवन में कई खामियां निकली हैं। अब संबंधित अस्पताल भवन को सील करने की तैयारी शुरू हो गई है। शुक्रवार को जब टीसीपी विभाग मौके पर भवन को सील करने पहुंचा तो अस्पताल के भीतर मरीज दाखिल थे। इसके चलते टीसीपी विभाग ने अस्पताल संचालक को भवन खाली करने, जलशक्ति विभाग और बिजली बोर्ड को कनेक्शन काटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



क्या कहते हैं अधिकारी-
उधर, ग्राम एवं नगर योजना अधिकारी हमीरपुर हरविंद्र सिंह ने कहा कि हमीरपुर शहर में बिना विभाग की मंजूरी के एक पांच मंजिला अस्पताल भवन बन गया है। संबंधित विभाग को कैसे बिजली और पानी के कनेक्शन मिल गए, यह समझ से परे है। भवन मालिक ने इस भवन को रेगुलराइज करने के लिए फाइल भेजी थी, लेकिन भवन में बहुत कमियां हैं। इसके चलते शुक्रवार को भवन को सील करने के लिए टीम भेजी थी लेकिन अस्पताल के भीतर मरीज होने के चलते अस्पताल संचालक को भवन खाली करने के लिए नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

इधर, बिजली बोर्ड के अधीक्षण अभियंता आशीष कपूर ने कहा कि बिना टीसीपी की मंजूरी कैसे संबंधित अस्पताल भवन को बिजली कनेक्शन दिया गया, इस बारे में एसडीओ और एक्सईएन से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed