{"_id":"67a7b1ddde83fd559a0d67c4","slug":"five-panchayats-unable-to-open-common-service-center-returned-the-amount-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-147747-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: कॉमन सर्विस सेंटर खोलने में असमर्थ पांच पंचायतों ने लौटाई राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: कॉमन सर्विस सेंटर खोलने में असमर्थ पांच पंचायतों ने लौटाई राशि
Sun, 09 Feb 2025 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 09 Feb 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
खास खबर
जमीनी विवाद के कारण आठ पंचायतों में नहीं खुला था कॉमन सर्विस सेंटर
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जमीनी विवाद के कारण कॉमन सर्विस सेंटर खोलने में असमर्थ रही पंचायतों ने राशि को लौटाना शुरू कर दिया है। आठ पंचायतों में से अब तक पांच पंचायतों ने कॉमन सर्विस सेंटर के लिए दी राशि को लौट दिया है।
वहीं, जिन पंचायतों ने राशि को लौटाया है, उनमें रैल, डेरा, लाहड़कोटलू, सठवीं और गसौता शामिल हैं। अब यह राशि उन पंचायतों में दी जाएगी, जो कि कॉमन सर्विस सेंटर खोलने के लिए इच्छुक हैं और जहां पर कोई जमीन विवाद इन सेंटर को खोलने के आड़े न आए। कॉमन सर्विस सेंटर को खोलने के लिए प्रत्येक पंचायत को पांच लाख रुपये की राशि दी गई थी, लेकिन काफी समय से यह राशि प्रयोग में नहीं लाई गई।
अभी तीन पंचायतों से राशि आना बाकी है। ग्राम पंचायत स्तर में ही ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कॉमन सर्विस सेंटर शुरू करने की योजना शुरू की गई। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज इंडिया के तहत 2018 से 2024 तक जिला की 111 पंचायतों में कॉमन सर्विस सेंटर बनाना स्वीकृत हुए हैं। इन 111 में से 76 में कॉमन सर्विस सेंटर संचालित किए जा रहे हैं, जबकि 27 कॉमन सर्विस सेंटर का निर्माण कार्य जारी है।
विज्ञापन
कोट
जमीनी विवाद के कारण आठ पंचायतों में कॉमन सर्विस सेंटर नहीं खुले हैं। अब इन पंचायतों से राशि वापस ली जा रही है। पांच पंचायतों ने राशि वापस कर दी है। तीन पंचायतों से भी राशि मांगी गई है। इस राशि को उन पंचायतों में प्रयोग किया जाएगा, जो कॉमन सर्विस सेंटर खोलने की इच्छुक हैं।
-शशि बाला, जिला पंचायत अधिकारी