{"_id":"629e465df22fa7443a18abc2","slug":"fire-in-jarnot-and-mansui-jungleforest-properity-destoyed-hamirpur-hp-news-sml4112929120","type":"story","status":"publish","title_hn":"झरनोट-मनसुई के जंगल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झरनोट-मनसुई के जंगल जलकर राख
विज्ञापन
झिरालडी वीट के जगंल में भड़की आग
- फोटो : Hamirpur-HP
भोटा (हमीरपुर)। झिरालड़ी बीट झरनोट, मनसुई के जंगलों में रविवार को भड़की भीषण आग से वन संपदा सहित जंगली जानवरों को नुकसान पहुंचा है। आग की लपटें उठतीं देख देर रात बड़सर के विधायक इंद्रदत लखनपाल मौके पर पहुंचे और उन्होंने तुरंत दमकल विभाग को फोन कर इस बारे में सूचना दी।
अग्निशमन और वन विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। इस दौरान डीएफओ हमीरपुर डॉ. एलसी बंदना ने कहा अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो लोगों के घर भी आग की चपेट में आ सकते थे।
वहीं, इस मौके पर वन विभाग अधिकारी रत्नी देवी, बीट अफसर रामपाल शर्मा, वन रक्षक रमा ठाकुर, रामेश शर्मा, अजय ठाकुर, फायर वॉचर कर्म चंद और ग्रामीणों में सुभाष और राजेश आदि मौके पर मौजूद रहे।