फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Fire breaks out in two pine forests of Bhoranj, forest wealth ashes

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज के दो चीड़ के जंगलों में लगी आग, वन संपदा राख

Fri, 03 May 2024 03:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in two pine forests of Bhoranj, forest wealth ashes
भोरंज के नगरोटा गाजियां बीट के लझियाणी के जंगल में लगी आग।
जाहू (हमीरपुर)। भोरंज उपमंडल के नगरोटा गाजियां बीट के दो जंगलों बजड़ौह और लझियाणी में चीड़ के पेड़ों में अचानक आग लगने से हजारों की वन संपदा जलकर राख हो गई है। आग को काबू पाने के लिए विभाग के तीन वनरक्षकों ने कड़ी मशक्कत की लेकिन हवा की लपटों से आग को काबू नहीं पाया जा सका। वीरवार के दिन सबसे पहले नगरोटा गाजियां बीट के बजड़ौह जंगल में आग लगी। आग लगने के सूचना मिलते ही तीन वन रक्षक योगराज, दीपक व शुभम घटनास्थल पर पहुंचे और जंगल में लगी आग को कड़ी मशक्कत से काबू पाया। हालांकि, आधा जंगल आग की इस घटना से जल गया है। दूसरी ओर दोपहर बाद नगरोटा गाजियां बीट के वन रक्षक आवास से कुछ दूर लझियाणी में चीड़ के जंगल में अचानक आग लग गई। आग आधे जंगल तक पहुंच गई। आग की वजह से चारों ओर धुआं ही धुआं फैला हुआ है। आग को नियंत्रित करने के लिए वन रक्षकों की टीम लझियाणी के जंगल में शाम साढे पांच बजे पहुंची, तब तक जंगल का काफी हिस्सा जल चुका था। नगरोटा गाजियां बीट के वन रक्षक योगराज का कहना है कि बजड़ौह जंगल की आग को नियंत्रित कर लिया गया है, जबकि लझियाणी में आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। उधर, लझियाणी पंचायत के उपप्रधान सुरेंद्र शर्मा का कहना है कि लझियाणी जंगल में लगी आग के बारे में वन विभाग को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed