फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   FIR in police on stealing drinking water pipe of Jal Shakti Department

Hamirpur (Himachal) News: जलशक्ति विभाग के पेयजल पाइप चुराने पर पुलिस में एफआईआर

Thu, 20 Jul 2023 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 20 Jul 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। थाना सुजानपुर के अंतर्गत कब्जे में लिए जलशक्ति विभाग की पेयजल पाइपों से लदे ट्रक के मामले में नया मोड आ गया है। अब सुजानपुर पुलिस ने इस मामले में चोरी का केस दर्ज कर लिया है। मंगलवार शाम करीब छह बजे पाइपों से लदे ट्रक को सुजानपुर की स्थानीय ट्रक यूनियन ने रोका था। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जब ट्रक चालक से इन पाइपों से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा तो ट्रक चालक कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। सूचना मिलते ही राज्य कर एवं आबकारी विभाग की टीम भी जीएसटी से संबंधित कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची लेकिन पुलिस की ओर से सख्त कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद एक्साइज विभाग की टीम मौके से लौट आई। ट्रक में चार इंच साइज की 100 पाइपें लदी थीं। इनकी बाजार में कीमत ठेकेदार ने आठ लाख बताई है। ट्रक चालक ने बताया कि ये पाइपें जल शक्ति विभाग के एक अन्य ठेकेदार के कहने पर ही ट्रक में लोड की गई थीं। वहीं, सुशांत पुरी पुत्र निर्जल पुरी निवासी जिला ऊना ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह बीते सात वर्षों से बतौर सरकारी ठेकेदार जलशक्ति विभाग में काम कर रहा है। उसने बताया कि उसका कार्य बीड़ बगेहड़ा सुजानपुर में चल रहा है। इस काम के लिए 4 इंच की 129 पाइप रेन शेल्टर बहडड़ू के पास रखी थीं। मंगलवार शाम 6 बजे के करीब जल शक्ति विभाग सुजानपुर के जेई ने उन्हें फोन करके बताया कि ट्रक यूनियन सुजानपुर ने ट्रक रोक रखा है। जिसमें 100 पाइप जीआई लोहे की भरी हुई हैं। इसके बाद मौके पर जाकर छानबीन की और ट्रक चालक से पूछताछ की तो चालक ज्ञान चंद और लेबर के लोगों ने बताया कि जिस आदमी ने ट्रक बुक करवाया था वह भी घुमारवीं से ट्रक में बैठ कर सुजानपुर तक आया था। ट्रक लोड करते समय वह सुजानपुर चला गया तथा गाड़ी लोड होने की जानकारी फोन के माध्यम से लेता रहा। ट्रक लोड करवाने वाले व्यक्ति का नाम रमेश कुमार है तथा वह जम्मू का रहने वाला है। उधर, थाना प्रभारी ललित महंत ने बताया कि शिकायत के आधार पर पाइप चोरी होने का मामला दर्ज किया है। रमेश चंद के खिलाफ आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है और ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


छह साल पूर्व भी चोरी हुए थे 750 पाइप
जलशक्ति विभाग के डिडवीं टिक्कर गोदाम से छह वर्ष पूर्व 750 पेयजल पाइप चोरी हुए थे। इस बारे में विभाग ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। आज तक चोरों का पता नहीं चल पाया। अब सुजानपुर में पकड़े पाइपों के मामले में आरोपियों से पूछताछ में कुछ मदद मिल सकती है। हालांकि जांच का विषय यह भी है कि जलशक्ति विभाग के गोदाम से जब पाइप जारी होते हैं तो विभाग का एक परमिट जारी होता है साथ में गेट पास भी बनता है, जिसमें वाहन का नंबर और रूट भी दर्शाया होता है। लेकिन, सुजानपुर में जब्त ट्रक से ऐसा कोई रिकॉर्ड बरामद नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed