फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Finding inquiry center at Hamirpur bus stand becomes a challenge for passengers

Hamirpur (Himachal) News: बस अड्डा हमीरपुर यात्रियों के लिए में पूछताछ केंद्र ढूंढना बना चुनौती

Thu, 18 Apr 2024 07:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 18 Apr 2024 07:31 AM IST
विज्ञापन
Finding inquiry center at Hamirpur bus stand becomes a challenge for passengers
बसस्टैंड हमीरपुर बसों के इंतजार में बैठे यात्राी
हमीरपुर। यात्रियों के लिए बस अड्डा हमीरपुर में पूछताछ केंद्र ढूंढना चुनौती बन गया है। पूछताछ केंद्र प्रथम तल पर है, जिससे यात्रियों खासकर बुजुर्गों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बस रूटों की जानकारी न होने पर बस अड्डा हमीरपुर में यात्रियों को पूछताछ केंद्र का सहारा लेने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। यदि पूछताछ केंद्र तक पहुंच भी जाते हैं तो वहां कर्मचारी ही नहीं मिलते हैं।
विज्ञापन

दरअसल हिमाचल पथ परिवहन निगम ने बस अड्डा हमीरपुर में पूछताछ के लिए जो केंद्र बनाया है, वह प्रथम मंजिल पर है। यहां तक पहुंचने के लिए यात्रियों की सुविधा के लिए कोई साइन बोर्ड भी नहीं लगाया गया है, जिससे पूछताछ केंद्र की सही जानकारी मिल सके। धरातल पर स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों की सुविधा के लिए बनाए पास काउंटर पर एडवांस टिकट बुकिंग भी होती है और पूछताछ के लिए भी लोग यहीं पहुंच जाते हैं। मगर यहां यात्रियों को कोई जानकारी नहीं मिल पाती।
विज्ञापन

काउंटर के पास बाहर लिखा गया है कि पूछताछ केंद्र आगे है। इसके साथ ही करबी 20 मीटर की दूरी पर ग्रीन कार्ड, स्मार्ट कार्ड जैसे रियायती पास बनाने का काउंटर है। इसी पर पूछताछ केंद्र भी लिखा है, लेकिन वहां कुछ जानकारी मांगी जाए तो पूछताछ केंद्र ऊपरी मंजिल पर होने का हवाला दिया जाता है। इससे यात्री इधर-उधर ही भटकते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना आवागमन करने वाले लोग ऊपर आकर पूछताछ कर लेते है, लेकिन बाहर से आने वाले लोगों को पूछताछ के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यात्रियों में विधि चंद, रामलाल, दीनानाथ, राहुल, विजय ने कहा कि 20 सीढ़ियां चढ़कर पूछताछ करने में असमर्थ है। बच्चों के साथ सफर के दौरान प्रथम मंजिल पर जाना मुश्किल है। बाजार से सामान की खरीदारी करने के बाद सामान के साथ ऊपर जाकर पूछताछ कर पाना मुश्किल है।

उधर, बस अड्डा हमीरपुर के सहायक प्रभारी सुरेश कुमार ने कहा कि एडवांस बुकिंग काउंटर और रियायती पास बनाने वाले काउंटर पर लोगों को सभी तरह की जानकारी दी जाती है। यदि किसी को जानकारी नहीं मिल पाती है तो उन्हें प्रथम तल पर संचालित पूछताछ केंद्र में आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed