फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Filter pump malfunctioned, drinking water supply in Chowru Panchayat for seven days

फिल्टर पंप खराब, चौड़ू पंचायत में सात दिन से नहीं हुई पेयजल आपूर्ति

Tue, 23 Feb 2021 11:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
बड़ा(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन की ग्राम पंचायत चौडू के गांव चोआ चुकराला, बडियार, तरेटी, टिकरू के निवासी एक सप्ताह से पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। जलशक्ति विभाग को अवगत करवाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। पेयजल आपूर्ति बाधित रहने का कारण फिल्टर पंप में खराबी बताई जा रही है। ग्रामीणों पवन कुमार, जयमल, जमील खान, सरोज कुमारी, सुलोचना देवी ने बताया कि पिछले सात दिनों से नलों में पानी नहीं आया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि विभाग दो-तीन दिन में पेयजल आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दे रहा है। विभागीय अधिकारी कहते हैं कि जलस्तर कम हो गया है, इस कारण समस्या आ रही है। लोगों ने कहा कि विभाग की कार्यप्रणाली से तंग आ गए हैं। लोगों ने जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह और एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री से इस समस्या का हल करने की मांग की है। साथ ही ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों द्वारा कार्य मे बरती जा रही लापरवाही के खिलाफ कड़ा संज्ञान लेने की भी मांग की है। ग्राम पंचायत चौडू़ के उपप्रधान विकास बलोरिया ने कहा कि विभाग को बार-बार अवगत करवाने पर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इन गांवों में पानी की समस्या आए दिन रहती है। जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता राकेश सोनी ने बताया कि फिल्टर पंप खराब होने के कारण समस्या आ रही थी। अब फिल्टर पंप नया लग चुका है। समस्या का समाधान जल्द हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed