फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Fighting between two youths returning from marriage

Hamirpur (Himachal) News: शादी से लौट रहे दो युवकों से मारपीट

Sun, 06 Oct 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर हमीरपुर के तहत करेर में शादी समारोह से घर लौट रहे दो युवकों से बेसबॉल के डंडों से मारपीट का मामला सामने आया है। युवकों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मारपीट का यह मामला बीते रात का है। हालांकि, अभी तक पीटे गए युवकों का मेडिकल नहीं हो सका है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता पंकज कुमार निवासी गांव तड़ौन तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर ने कहा कि वह अपनी गाड़ी में अपने दोस्त के साथ शादी समारोह करेर में गए हुए थे। जब वह और उसका अन्य दोस्त कनिष्क गाड़ी में बैठकर घर आ रहे थे तो रात को करीब 12.30 बजे जैसे ही करेर गेट के पास पहुंचे तो दो युवकों ने इनकी गाड़ी को रोकने का इशारा किया। जैसे ही गाड़ी रोकी तो आरोपियों ने कनिष्क को बेसबॉल के डंडे से पीटना शुरू कर दिया। उसके बाद उन्हें गाड़ी से नीचे उतारा तो उसे भी मौके मौजूद दो अन्य युवकों ने डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इस लड़ाई में उनका अपना पर्स व सोने की चेन तथा इसके दोस्त कनिष्क का फोन गुम हो गया। पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed