{"_id":"66855c2b13e5045b1807e5e0","slug":"fight-over-borrowed-money-cross-case-registered-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-130850-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: उधार के पैसों को लेकर हुई मारपीट, क्रॉस केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: उधार के पैसों को लेकर हुई मारपीट, क्रॉस केस दर्ज
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत मारपीट पर क्रॉस केस दर्ज किया गया है। मुकेश कुमार (31) पुत्र जय चंद निवासी गांव धमरोला ने शिकायत करवाई है कि जब वे धिरवीं पहुंचे तो वहां पर सड़क किनारे राकेश और राजू मौजूद थे। उन्होंने गाड़ी से उतरकर राजू से पहले के टैक्सी के किराये के पैसे मांगे तो राकेश व राजू गुस्से में आ गए। दोनों ने मौके पर सड़क पर रोककर हाथों व डंडे से मारपीट की। मारपीट में उसे दाहिने बाजू और शरीर पर चोटें आई हैं।
दूसरी ओर गुलाबा राम पुत्र दलीप चंद निवासी गांव धमरोला ने शिकायत दर्ज कराई है कि मुकेश से उसने उधार दिए पैसे मांगे। इस पर अचानक गुस्से में आकर मुकेश कुमार ने मुझे खेत में रोककर मारपीट कर दी तथा जब यह देखकर राकेश कुमार बीच-बचाव करने मौका पर पहुंचा तो मुकेश कुमार ने राकेश कुमार को भी मौका पर रोककर मारपीट की। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा छानबीन जारी है।