फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Fear of accidents involving a roadside electricity transformer in Gujrehda; safety concerns raised.

Hamirpur (Himachal) News: गुजरेहड़ा में सड़क के किनारे बिजली ट्रांसफार्मर से हादसे का डर, सुरक्षा पर उठे सवाल

Wed, 30 Sep 2026 01:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 30 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Fear of accidents involving a roadside electricity transformer in Gujrehda; safety concerns raised.
गुजरेहड़ा में सड़क किनारे खुला ट्रांसफार्म। संवाद - फोटो : Archive
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के गुजरेहड़ा में सड़क के किनारे लगा बिजली ट्रांसफार्मर सुरक्षा व्यवस्था के अभाव में हादसे का कारण बन सकता है। ट्रांसफार्मर के चारों ओर बैरिकेडिंग नहीं है और उसका एक तरफ का ढक्कन भी टूट चुका है।
विज्ञापन

ऐसे में यहां से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर लोगों ने चिंता जताई है। स्थानीय लोगों ने कहा कि ट्रांसफार्मर सड़क के बिल्कुल किनारे है। सड़क से ट्रांसफार्मर की कम दूरी के कारण यहां दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

वहीं, टूटे ढक्कन के कारण ट्रांसफार्मर के खुले हिस्से को लेकर भी लोगों में चिंता है। ट्रांसफार्मर के आसपास सुरक्षा के लिए कोई घेरा नहीं लगाया गया है। लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बोर्ड से ट्रांसफार्मर के चारों ओर बैरिकेडिंग करवाने और अन्य सुरक्षा उपाय जल्द करने की मांग की है, ताकि संभावित दुर्घटना को रोका जा सके।



क्या कहते हैं लोग



ट्रांसफार्मर सड़क के बिल्कुल किनारे लगा है और इसके चारों ओर कोई सुरक्षा घेरा नहीं है। एक तरफ का ढक्कन भी टूटा हुआ है। यहां से बच्चों और राहगीरों की आवाजाही रहती है, इसलिए किसी अनहोनी से पहले विभाग को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए। -रिक्षित बन्याल, स्थानीय निवासी



वाहनों की आवाजाही के बीच ट्रांसफार्मर के पास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से हादसे की आशंका बनी रहती है। बिजली बोर्ड को जल्द बैरिकेडिंग करवाने के साथ टूटे ढक्कन को ठीक करवाना चाहिए, ताकि लोगों को खतरा न रहे। -अनुज शर्मा, स्थानीय निवासी




कोट

मामला विभाग के ध्यान में आया है। ट्रांसफार्मर के टूटे ढक्कन को जल्द ठीक करवाने के साथ आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था भी की जाएगी। -सुनील कुमार, सहायक अभियंता, बिजली बोर्ड बड़सर

गुजरेहड़ा में सड़क किनारे खुला ट्रांसफार्म। संवाद

गुजरेहड़ा में सड़क किनारे खुला ट्रांसफार्म। संवाद- फोटो : Archive

गुजरेहड़ा में सड़क किनारे खुला ट्रांसफार्म। संवाद

गुजरेहड़ा में सड़क किनारे खुला ट्रांसफार्म। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article