फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Farmers will get Barseem seeds on subsidy

Hamirpur (Himachal) News: किसानों को सब्सिडी पर मिलेगा बरसीम का बीज

Mon, 02 Oct 2023 12:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। कृषि विभाग हमीरपुर के पास बरसीम का 150 क्विंटल बीज पहुंच गया है। विभाग ने जिलाभर के सभी ब्लॉकों को 10-10 क्विंटल बरसीम के बीज की खेप भेज दी है, ताकि किसानों को समय पर बरसीम का बीज मिल सके। विभाग की ओर से किसानों को बरसीम के बीज पर 50 रुपये प्रतिकिलो सब्सिडी मुहैया करवाई जा रही है।
विज्ञापन


कृषि विभाग हमीरपुर ने किसानों की डिमांड पर इस बार बरसीम का 205 क्विंटल बीज मंगवाया है। विभाग के पास अभी तक 150 क्विंटल बीज पहुंच गया है। ब्लॉकों को 10-10 क्विंटल बीज भेज दिया है, ताकि किसानों को बरसीम का बीज भी विभाग के ब्लॉकों व सेल सेंटरों में मिल सके। विभाग को बरसीम का एक किलो बीज 145 रुपये में पड़ रहा है। किसान बरसीम के बीज का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि मक्की की फसल की कटाई के उपरांत किसानों के खेत खाली पड़े हुए हैं।
विज्ञापन


जहां पर किसान बरसीम व जौ का बीज डालने को तैयार बैठे हैं, लेकिन बरसीम का बीज ब्लॉकों में न मिलने से कई किसान बाजार से ही महंगे दामों पर बरसीम खरीदने में लगे हुए हैं, ताकि समय पर बरसीम की बिजाई की जा सके। ब्लॉकों में जौ का बीज धड़ाधड़ बिक रहा है। कृषि विभाग के पास जौ का 750 क्विंटल बीज पहुंच गया है। इसे ब्लॉकों को डिमांड के मुताबिक भेजा जा रहा है। किसान 35 रुपये किलो के हिसाब से जौ का बीज खरीदने में लगे हुए हैं। ब्लॉकों में जौ का बीज खरीदने के लिए किसानों की सुबह से ही लाइनें लग रही हैं। किसान बीज खरीदने में लगे हुए हैं, ताकि समय पर बीज खरीदा जा सके। कृषि विभाग जिले की रजिस्टर सोसायटियों को भी जौ और बरसीम का बीज भेजने में लगा हुआ है, ताकि किसानों को घरद्वार के नजदीक बेहतर क्वालिटी का बीज मिल सके। इस बारे में कृषि विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक सुरेश कुमार धीमान ने कहा कि कृषि विभाग के पास बरसीम का बीज पहुंच गया है। इसे किसानों को सब्सिडी पर मुहैया करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed