फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Farmers praised the budget, while traders expressed displeasure.

Hamirpur (Himachal) News: बजट को किसानों ने सराहा, व्यापारियों में दिखी नाराजगी

Sun, 22 Mar 2026 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 22 Mar 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Farmers praised the budget, while traders expressed displeasure.
सुमित ठाकुर, प्रधान व्यापार मंडल हमीरपुर।
हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पेश किए बजट को जहां किसानों ने सराहा, वहीं महिलाओं ने इस बजट पर नाखुशी जाहिर की है। इसके अलावा व्यापारियों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि ऑनलाइन व्यापार पर कोई ठोस नीति नहीं बनाई गई।
विज्ञापन

ऑनलाइन व्यापार के चलते ऑफलाइन सामान बेचने वाले दुकानदार प्रभावित हो रहे हैं। विभिन्न भर्तियाें पर युवाओं ने पारदर्शिता बनाए रखना सुनिश्चित करने के लिए कहा है। किसानों ने पारंपरिक बीज मिलने पर भी खुशी जाहिर की। वहीं, गरीब लोगों को 300 यूनिट निशुल्क बिजली मिलेगी।
विज्ञापन

बाडबंदी से किसानों की फसल को सुरक्षा क्वच मिलेगा। ई-टैक्सी की खरीद पर अनुदान की घोषणा बेरोजगारों के लिए लाभदायक साबित होगी। इससे रोजगार के अवसर खुलेंगे, तो वहीं पर्यावरण की दृष्टि से भी इसे बेहतर माना जा रहा है। बजट पर लोगों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। लोगों ने बताया कि यदि घोषणाएं धरातल पर उतरती हैं, तो हर वर्ग के लोग इससे लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




क्या कहते हैं लोग

ई-टैक्सी की खरीद पर अनुदान दिया जाना अच्छा निर्णय है। इससे बेरोजगार युवा ई-टैक्सी के माध्यम से रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। ई-टैक्सी के इस्तेमाल से पर्यावरण भी प्रभावित नहीं होगा। -जगदीश चंद, किसान

लावारिस पशुओं से परेशान किसानों के लिए मुख्यमंत्री ने अच्छी घोषणा की है। खेत में बाड़बंदी योजना में 10 करोड़ का प्रावधान किया गया है। किसान बाड़बंदी कर अपनी फसल को सुरक्षित कर पाएंगे। -नानक चंद, किसान

पारंपरिक बीज के लिए बीज गांव स्थापित करने की घोषणा से किसानों को फायदा होगा। किसानों को पारंपरिक बीज लेने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। अनुदान मिलने से यह बीज कम कीमत पर मिलेंगे। -कमला देवी, किसान

मुख्यमंत्री सुखी परिवार योजना से गरीब लोगों को फायदा होगा। 300 यूनिट निशुल्क बिजली की घोषणा से महंगाई से जूझ रहे परिवारों को राहत मिलेगी। घोषणा को धरातल पर जल्द उतारना आवश्यक है। -अश्वनी शर्मा, कारोबारी



प्राकृतिक रूप से उत्पादित गेहूं के एमएसपी को बढ़ाना अच्छा निर्णय है। गेहूं के एमएसपी को 60 से बढ़ाकर 80 रुपये प्रति किलो और मक्की 40 से 50 रुपये प्रतिकिलो की घोषणा से किसानों को अच्छा दाम मिलेगा। प्राकृतिक रूप से तैयार उत्पाद स्वास्थ्य की दृष्टि से भी बेहतर रहते हैं। -राकेश जम्वाल, किसान


दुकानों को 24 घंटे खुला रखने का निर्णय लिया है। इसमें व्यावसायिक, रेस्टोरेंट को खुला रखने का निर्णय लिया गया है। व्यापारिक दृष्टि से यह निर्णय सही है। मगर दुकानदारों के लिए कोई पॉलिसी नहीं बनाई गई। दुकानदारों को उम्मीद थी कि उनके लिए कोई नीति बनाई जाएगी। -सुमित ठाकुर, प्रधान, व्यापार मंडल हमीरपुर



दुकानदारों के लिए दुकानें खुली रखने का निर्णय तो लिया गया है, लेकिन ऑनलाइन व्यापार को लेकर कोई रणनीति नहीं बनाई गई। इससे मंदी की मार झेल रहे कारोबारियों को अधिक लाभ नहीं मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में दिन के समय कारोबार पहले ही मंदा है। छोटे कारोबारियों काे इसका कोई लाभ नहीं है। -सतीश राठौड़, उपप्रधान, व्यापार मंडल बड़सर



कांस्टेबल भर्ती की घोषणा से युवाओं को रोजगार मिलेगा। हालांकि, भर्ती में पारदर्शिता को बनाए रखना आवश्यक है। पहले हुई कई भर्तियों में पेपर लीक हुए हैं। पेपर लीक न हों, इसके लिए कदम उठाने चाहिएं। -अमित, युवा




प्रदेश सरकार की ओर से बजट में महिला वर्ग की अनदेखी की गई है। केवल अतिगरीब वर्ग की महिलाओं को ही 1500-1500 रुपये देने की घोषणा की गई है। महिलाओं के लिए कोई भी नई योजना शुरू करने की घोषणा नहीं हुई है। -रेणु कपिलेश, गृहिणी

सुमित ठाकुर, प्रधान व्यापार मंडल हमीरपुर।

सुमित ठाकुर, प्रधान व्यापार मंडल हमीरपुर।

सुमित ठाकुर, प्रधान व्यापार मंडल हमीरपुर।

सुमित ठाकुर, प्रधान व्यापार मंडल हमीरपुर।

सुमित ठाकुर, प्रधान व्यापार मंडल हमीरपुर।

सुमित ठाकुर, प्रधान व्यापार मंडल हमीरपुर।

सुमित ठाकुर, प्रधान व्यापार मंडल हमीरपुर।

सुमित ठाकुर, प्रधान व्यापार मंडल हमीरपुर।

सुमित ठाकुर, प्रधान व्यापार मंडल हमीरपुर।

सुमित ठाकुर, प्रधान व्यापार मंडल हमीरपुर।

सुमित ठाकुर, प्रधान व्यापार मंडल हमीरपुर।

सुमित ठाकुर, प्रधान व्यापार मंडल हमीरपुर।

सुमित ठाकुर, प्रधान व्यापार मंडल हमीरपुर।

सुमित ठाकुर, प्रधान व्यापार मंडल हमीरपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article