{"_id":"67179fc702ebb71fe802356a","slug":"farmer-preparing-to-start-wheat-sowing-did-not-find-seed-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-139040-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: गेहूं की बिजाई शुरू करने की तैयारी में किसान, नहीं मिला बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: गेहूं की बिजाई शुरू करने की तैयारी में किसान, नहीं मिला बीज
विज्ञापन
बीज की गुणवत्ता परखने के लिए विभाग ने कृषि विश्वविद्यालय में भेजे हैं सैंपल
एक-दो दिन में जांच के बाद किसानों को वितरित किया जाएगा बीज
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। कृषि विभाग का उदासीन रवैया किसानों पर भारी पड़ रहा है। गेहूं का बिजाई समय आरंभ होने वाला है, लेकिन विभाग अभी तक गेहूं का बीज किसानों तक उपलब्ध करवाने में विफल रहा है। जिले के कई क्षेत्रों में किसान गेहूं के बिजाई का कार्य आरंभ करने की तैयारी कर रहे हैं। अभी तक कृषि विभाग किसानों को गेहूं का बीज उपलब्ध नहीं करवा पाया है। नतीजतन किसानों को महंगे दामों में बाजार से गेहूं का बीज खरीदना पड़ रहा है। किसानों को आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है। कृषि विभाग हमीरपुर के पास 7200 क्विंटल गेहूं के बीजों की डिमांड प्राप्त हुई है। जिले में लगभग 30 हजार हेक्टेयर में गेंहू का उत्पादन होता है। कृषि विभाग कृषि विक्रय केंद्रों के माध्यम से सस्ती दरों पर बीज किसानों को उपलब्ध करवाता है। कई किसान अभी गेहूं के बीज आने का इंतजार कर रहे हैं। किसानों में रमेश, दिलीप, कर्मचंद, आदित्य, राजन आदि ने प्रशासन से मांग की है कि कृषि विभाग जल्द किसानों को गेंहू का बीज उपलब्ध करवाए। दूसरी ओर कृषि विभाग का तर्क है कि गेंहू का बीज किसानों को उपलब्ध करवाने से पहले बीजों की जांच की जाएगी। बीजों की गुणवत्ता को परखा जाएगा। कृषि विभाग ने गेहूं के सैंपल जांच के लिए कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर भेजे हैं। कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर से सकारात्मक रिपोर्ट आने के बाद ही बीजों को किसानों तक पहुंचाने का कार्य आरंभ किया जाएगा। कृषि विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक शशिपाल ने कहा कि कृषि विभाग की ओर से उच्च गुणवत्ता के गेहूं के बीज किसानों को उपलब्ध करवाए जाते हैं। बीजों के सैंपल जांच के लिए कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर को भेजे हैं। उम्मीद है कि दो या तीन दिन के भीतर रिपोर्ट प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही किसानों को बीज सस्ते व उचित दामों पर उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।