{"_id":"57eaae504f1c1bf70a576115","slug":"ex-cm-take-meeting-with-panchayat-pardhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र की योजनाएं ढंग से लागू करें प्रधान : धूमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र की योजनाएं ढंग से लागू करें प्रधान : धूमल
अमर उजाला हमीरपुर
Updated Tue, 27 Sep 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिधिगृह हमीरपुर में हमीरपुर विधानसभा के पंचायत प्रधानों की एक बैठक हुई। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल विशेष रूप से उपस्थित रहे। धूमल ने पंचायत प्रधानों को केंद्र सरकार की जनहित योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करवाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जिस उत्साह और लोकहित को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंचायतों को 14वें वित्त आयोग में आर्थिक सुदृढ़ता प्रदान करने के लिए प्रावधान किए हैं, उसी तरह प्रधानों को सक्रिय भूमिका निभाते हुए इन योजनाओं को प्रभावशाली तरीके से लागू करवाना चाहिए।
धूमल ने कहा कि केंद्र से विकास कार्यों का सारा पैसा सीधा पंचायत प्रधानों के पास पहुंचने का कदम बहुत सराहनीय है। इससे पंचायत में चल रहे विकास के एवं मरम्मत कार्यों को गति मिलेगी। जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने पंचायत प्रधानों से 14वें वित्त आयोग की योजनाओं को किस तरह प्रभावशाली तरीके से जमीन पर उतारें, इस पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। राकेश ठाकुर ने कहा कि स्वच्छता अभियान को और प्रभावशाली तरीके से चलाने की आवश्यकता, पानी की किल्लत को दूर करने के लिए पंचायतों में पानी संचित करने के लिए उपयुक्त कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र से हमीरपुर को 22 करोड़ रुपये विकास कार्यों के लिए आया है। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर, मंडल अध्यक्ष बलदेव धीमान, ब्लॉक समिति के चेयरमैन सोनी शर्मा, मंडल महामंत्री हरीश शर्मा, राजेश गौतम, अणु पंचायत के प्रधान सुरेंद्र मन्हास, डुग्घा के प्रधान रविंद्र पटियाल, नाल्टी के प्रधान ज्योति प्रकाश, गसोता की प्रधान सुदर्शना, पंधेड़ के प्रधान दीप चंद कालिया, दडुई की प्रधान उषा बिरला, अघार की प्रधान कमलेश कुमारी, बल्ह के प्रधान रघुवीर सिंह, झन्यारी की प्रधान राखी, साहवीं के प्रधान संजीव कुमार, धनेड़ के प्रधान जोगिंद्र कुमार, बफड़ी की प्रधान शकुंतला, नेरी की प्रधान पुष्पा ठाकुर, टिक्कर डिडवीं की प्रधान माया देवी सहित पंचायतों के उपप्रधान भी उपस्थित रहे।