{"_id":"6917867d98b84fc04000dd30","slug":"everyone-should-support-the-chief-minister-in-his-fight-against-chitta-bittu-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-173457-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री की चिट्टा विरोधी जंग में सभी दें साथ : बिट्टू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री की चिट्टा विरोधी जंग में सभी दें साथ : बिट्टू
Sat, 15 Nov 2025 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
मटाहणी स्कूल में आयोजित वार्षिक समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते मुख्यातिथि। स्
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मटाहणी में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण एवं बाल दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए।
उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं को नशे से बचाने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बहुत ही कड़े कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री 15 नवंबर को शिमला के रिज मैदान से चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान शुरू करने जा रहे हैं। चिट्टा जैसे घातक नशीले पदार्थ का सेवन और तस्करी को पूरी तरह खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री ने एक बड़ी जंग का ऐलान किया है। हर नागरिक को इस चिट्टा विरोधी जंग में प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री का साथ देना चाहिए।
समारोह में विद्यार्थियों ने राजस्थानी घूमर, पहाड़ी नाटी, पंजाबी गिद्दा, भांगड़ा, समूह गान, लोक नृत्य सहित अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूल प्रधानाचार्य अंजू चोपड़ा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर वर्षभर की गतिविधियों का ब्योरा प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
वहीं, मुख्यातिथि ने शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में सराहनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समारोह में एसएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, बीडीसी उपाध्यक्ष संजीव शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेश आनंद, राकेश वर्मा, मुश्ताक मोहम्मद सहित अन्य उपस्थित रहे।